विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री: शेखपुरा पुलिस ने संचालक को दबोचा, मुंगेर से जुड़े तार

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:12 PM (IST)

शेखपुरा पुलिस ने बुधौली में हार्डवेयर दुकान की आड़ में चल रही मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री संचालक। (जागरण)

गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री संचालक। (जागरण)

HighLights

  1. शेखपुरा में हार्डवेयर दुकान की आड़ में गन फैक्ट्री पकड़ी गई।

  2. संचालक जितेंद्र विश्वकर्मा गिरफ्तार, मुंगेर से जुड़े अवैध हथियार के तार।

  3. अर्ध-निर्मित पिस्तौल और हथियार बनाने के उपकरण जब्त किए गए।

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शुक्रवार की देर संध्या शेखपुरा के बुधौली से गिरफ्तार युवक जितेंद्र विश्वकर्मा हार्डवेयर की दुकान की आड़ में मिनी गन फैक्ट्री चला रहा था।

गिरफ्तार जितेंद्र का कनेक्शन मुंगेर से भी जुड़ा मिला है। गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले जितेंद्र ने स्वयं से निर्मित एक पिस्तौल बिहारशरीफ के किसी मनोज कुमार के हाथों बेचा है।

कुछ वर्ष पहले भी बुधौली बाजार में पुलिस ने इसी तरह के मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ था। शुक्रवार की संध्या हुई कार्रवाई में जिला पुलिस के डीआईओ टीम के साथ शेखपुरा थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।

शुक्रवार की देर संध्या हुई इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने बताया गिरफ्तार युवक के घर से एक अर्ध निर्मित पिस्तौल के साथ पिस्तौल बनाने में उपयोग होने वाली 32 तरह की सामाग्री के 80 पार्ट-पुर्जे जब्त किए गए हैं।

इसमें रेंती और स्प्रिंग से लेकर गैस सिलेंडर, ड्रील बेस मशीन सहित कई सामाग्री शामिल हैं। शेखपुरा थाना पर प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया जितेंद्र विश्वकर्मा अपने घर में हार्डवेयर की दुकान चलाता था और इसी हार्डवेयर की दुकान की आड़ में मिनी गन फैक्ट्री चला रहा था।

पुलिस की पूछताछ में जितेंद्र ने बताया तीन महीने पहले ही यह काम शुरू किया था और स्वयं से निर्मित एक पिस्टल बिहारशरीफ के मनोज कुमार को बेचा है।

पुलिस इसके बयान की जांच कर रही है। डॉ. कुमार ने बताया गिरफ्तार जितेंद्र का कनेक्शन मुंगेर से भी मिला है। इसका ससुराल मुंगेर में है। पुलिस इसके बारे में भी जांच कर रही है।  

यह भी पढ़ें- बेटा न होने का ताना और फिर मर्डर: हाजीपुर में पति ने पत्नी को सिर में गोली, बेटी के बयान से खुला राज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।