लिफ्ट देने के बहाने 16 साल की किशोरी से रेप, लखीसराय के शख्श ने स्कार्पियो में बैठाकर की दरिंदगी
शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार को लखीसराय से गिरफ्तार कर लिया है।

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
लिफ्ट के बहाने 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म।
आरोपी अमित कुमार लखीसराय से गिरफ्तार, स्कार्पियो जब्त।
पुलिस ने स्पीडी ट्रायल का दिया आश्वासन।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। लिफ्ट देने के बहाने 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अमित कुमार को लखीसराय से गिरफ्तार किया है तथा किशोरी को लिफ्ट में प्रयोग स्कार्पियो को भी जब्त किया गया है।
दुष्कर्म की यह घटना शुक्रवार की संध्या शेखपुरा के भदौस मोड़ रोड में हुई और पुलिस ने शनिवार की सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार ने बताया किशोरी शुक्रवार को कोचिंग में पढ़ाई करने के लिए शेखपुरा आई थी और वह घर जाने के लिए कॉलेज मोड़ पर वाहन की प्रतीक्षा में खड़ी थी।
गिरफ्तार आरोपित अमित लखीसराय का रहने वाला है और कुछ दिन पहले शेखपुरा के डीटीओ कार्यालय में इसकी बड़ी पहुंच थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया किशोरी घर जाने के लिए कॉलेज मोड़ पर वाहन की प्रतीक्षा कर रही थी, तभी आरोपित अपनी स्कार्पियो से वहां पहुंचा और अकेली खड़ी किशोरी को घर पहुंचाने की बात कहकर अपनी कार में बैठा लिया।
लखीसराय जाने के मार्ग में अमित किशोरी सहित अपनी स्कार्पियो को भदौस मोड़ में ले गया और अंधेरे में एकांत का लाभ उठाकर डरा-धमका करके किशोरी से दुष्कर्म करके कार सहित भाग गया।
आरोपियों तक कैसे पहुंची पुलिस?
किशोरी संध्या में ही किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिवार वालों को दी और रात में ही किशोरी की मेडिकल जांच कराकर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
एसपी हिमांशु ने अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एसआईटी गठित करके मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज के सहयोग से आरोपित तक पहुंची और शनिवार की सुबह लखीसराय से उसे गिरफ्तार किया गया।
आरोपित अमित को लखीसराय के कबैया थाना क्षेत्र स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित किशोरी शेखपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़ित किशोरी ने आरोपित की पहचान कर ली है। इसको लेकर पुलिस की एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है।
स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा
अपर पुलिस अधीक्षक ने दुष्कर्म के इस मामले को गंभीरतम बताते हुए इसकी स्पीडी ट्रायल कराने की बात कही है। बताया इस मामले में 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा और न्यायालय से इसके त्वरित सुनवाई का अनुरोध किया जाएगा, ताकि आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।
दुष्कर्म का यह मामला महिला थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। एसपी द्वारा गठित एसआईटी में अपर पुलिस अधीक्षक के साथ साइबर डीएसपी,महिला थाना की एसएचओ रिशु कुमारी और पुलिस की डीआईओ की टीम भी शामिल थी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।