विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime: पूजा करने जा रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

By arbind kumarEdited By: Mukul Kumar
Published: Mon, 04 Sep 2023 11:19 AM (IST)

बिहार के शेखपुरा में अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल डाला है। अस्पताल ले जाने के क्रम में ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

HighLights

  1. कुचलने के बाद गाड़ी समेत फरार हुआ चालक
  2. एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: बिहार में सोमवार की सुबह शेखपुरा थाना के लोदीपुर गांव में अज्ञात वाहन ने 62 वर्षीय बुजुर्ग भीम सिंह को कुचल दिया। बाद में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

हर रोज नहाने के बाद करते थे पूजा

इसके अलावा, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे स्वजन को सौंप दिया है। परिवारवालों ने बताया कि भीम सिंह वर्षों से नियमित रूप से सुबह नहाने के बाद गांव में स्थित एक पुराने पीपल पेड़ की पूजा करते थे। सोमवार की सुबह भी वे इसी पूजा-पाठ के लिए घर से निकलकर पैदल पीपल पेड़ की तरफ जा रहे थे।

इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। घायलावस्था में भीम सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें विम्स पावापुरी रेफर कर दिया गया। लेकिन शेखपुरा से लगभग 5 किलोमीटर आगे जाने के बाद कुसुम्भा गांव के पास एम्बुलेंस में ही उनका निधन हो गया।

बीच रास्ते से वापस लौट लोग

परिवार के लोग शव लेकर वापस सदर अस्पताल लौट गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने बताया कि भीम सिंह को ठोकर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।

बता दें इसी तरह की घटना में पिछले वर्ष 18 दिसंबर को भी हुई थी। जब शहर के जानेमाने चिकित्सक डॉ देवनंदन प्रसाद को शेखपुरा के हसनगंज रेलवे क्रासिंग के पास कुचल दिया गया था, जिसमें उनका निधन हो गया था। उस मामले में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मांग के बाद भी आज तक पुलिस कुछ नहीं कर पाई।