किऊल-गया रेलखंड पर हादसा: ट्रेन से गिरकर जम्मू-कश्मीर के युवक की मौत, पटरी किनारे मिला शव
शेखपुरा के किऊल-गया रेलखंड पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसकी पहचान जम्मू-कश्मीर के श्रवण कुमार के रूप में हुई।

मृतक श्रवण कुमार की फाइल फोटो।
HighLights
किऊल-गया रेलखंड पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला।
जम्मू-कश्मीर के श्रवण कुमार के रूप में हुई पहचान।
पुलिस को ट्रेन से गिरने की आशंका, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। किऊल-गया रेलखंड पर अरियरी थाना क्षेत्र के सहनौरा रेलवे फाटक से करीब 200 मीटर पूरब सोमवार को रेलवे पटरी के किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव के पास पड़े एक थैले की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और कपड़े मिले।
इन दस्तावेजों के आधार पर मृतक किऊल-गया रेलखंड पर हादसा: ट्रेन से गिरकर जम्मू-कश्मीर के युवक की मौत, पटरी किनारे मिला शवपहचान जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला निवासी शाम सिंह के पुत्र श्रवण कुमार (28) के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, श्रवण असम में नौकरी करता था और अपने घर लौट रहा था। आशंका है कि रात में अथवा सोमवार की अहले सुबह किसी ट्रेन से सफर के दौरान वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, वह किन परिस्थितियों में ट्रेन से गिरा, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
अरियरी थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजकुमार साह ने बताया कि मृतक के परिवार को सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- लखीसराय मंदिर हादसा: कमजोर बैरिकेडिंग और बिजली पोल पर उठे सवाल, भीड़ नियंत्रण के दावों की खुली पोल