Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नि:सहायों के बीच मुफ्त कंबल का वितरण

रविवार को नगर क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में पच्चीस निसहायों के बीच मुफ्त कम्बल का वितरण किया गया। यह कंबल वितरण प्रत्येक साल किया जाता है। साथ ही मानसिक रूप से कमजोर लोगों के बीच कंबल दिए गए।

By JagranEdited By: Updated: Mon, 09 Dec 2019 06:13 AM (IST)
Hero Image
नि:सहायों के बीच मुफ्त कंबल का वितरण

संवाद सहयोगी, बरबीघा:

रविवार को नगर क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले में पच्चीस नि:सहायों के बीच मुफ्त कम्बल का वितरण किया गया। यह कंबल वितरण प्रत्येक साल किया जाता है। साथ ही मानसिक रूप से कमजोर लोगों के बीच कंबल दिए गए।

जानकारी देते हुए संतोष कुमार ने बताया कि उनके द्वारा हर वर्ष गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है जिससे ठंड में उनकी सहायता हो जाती है । बता दें कि ठंड की शुरुआत होते ही ऐसे लाचार लोग नगर में ठंड से ठिठुरते देखे जा सकते हैं। 25 से अधिक नि:सहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कंबल वितरण श्री कृष्ण रामरूची कॉलेज के कर्मचारी संतोष कुमार की मां के हाथों किया गया। संतोष कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें भी आगे आकर इस तरह गरीबों की मदद करनी चाहिए। इस वितरण समारोह में नीरज सोनी, अमरेंद्र कुमार,धर्मवीर कुमार, दीपक कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।