विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया रेप, पत्नी ने पहुंचाया जेल

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 11:48 PM (IST)

बिहार के शेखपुरा जिले में ससुराल आये युवक ने अपनी नौ वर्षीय साली को हवस का शिकार बना डाला। इस ...और पढ़ें

नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया रेप, पत्नी ने पहुंचाया जेल
नाबालिग साली के साथ जीजा ने किया रेप, पत्नी ने पहुंचाया जेल

शेखपुरा [जेएनएन]। शेखपुरा जिला के नीमी गांव में हवस के भूखे जीजा ने अपनी नाबालिग साली को शिकार बना लिया। जीजा के हवस की शिकार बनी इस बालिका को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जीजा के हवस की शिकार बनी बालिका की उम्र महज नौ साल बताई गई है। इस मामले में खुद पत्नी ने ही हिम्मत करके भूखे भेडिय़े अपने पति राजीव रंजन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना मंगलवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे जिला के शेखोपुरसराय थाना के नीमी गांव में घटी। पकड़ा गया युवक राजीव रंजन नालंदा जिला के चंडी थाना के मुसहरी गांव का रहने वाला बताया गया है। इस मामले में शेखपुरा के महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

इस बाबत महिला थाना की एसएचओ सुधा कुमारी ने बताया कि पीडि़त लड़की की मेडिकल जांच भी कराई जा रही है। बताया गया कि नगरनौसा गांव का युवक अपने ससुराल नीमी आया हुआ था। मंगलवार की रात युवक की नाबालिग साली अपने जीजा को खाना देने कमरे में गई थी। तभी इस हवसी जीजा ने अपनी नाबालिग साली को हवस का शिकार बना लिया।

यह भी पढ़ें: ससुराल आया था जवान, पत्नी के प्रेमी शराब पिलाकर पहंचा दिया हवालात, जानिए

जीजा के इस कुकृत्य से बालिका बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसे खून से लथपथ अवस्था में शेखपुरा लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान इस युवक की पत्नी जो अपने नैहर में ही थी ने मामले को झांपने-पोतने के बजाय हिम्मत दिखाकर अपने दुष्चरित्र पति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: मनचले ने की हैवानियत की हद पर, जिंदगी और मौत से जूझ रही है लड़की