विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जय मां दुर्गे' के जयकारों से गूंजा शिवहर, नम आंखों से माता को विदाई; जानें 3 दिनों का विसर्जन शेड्यूल

Published: Wed, 21 Oct 2026 07:26 AM (IST)

शिवहर जिले में नवरात्र उत्सव का समापन हो गया, मंगलवार को 23 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तिभाव और विशाल शोभायात्रा के साथ किया गया।

दुर्गा विसर्जन के दौरान झूमते भक्त। फोटो जागरण

दुर्गा विसर्जन के दौरान झूमते भक्त। फोटो जागरण

HighLights

  1. शिवहर में नवरात्र उत्सव का भव्य समापन, प्रतिमा विसर्जन शुरू।

  2. भक्तिमय माहौल में 23 दुर्गा प्रतिमाओं को विदाई दी गई।

  3. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच शोभायात्राएं निकाली गईं।

जागरण संवाददाता, शिवहर। जिले में नवरात्र के उत्सव का समापन हो गया। मंगलवार को शिवहर शहरी क्षेत्र की 18, पुरनहिया, पिपराही व फतहपुर की एक-एक सहित 23 स्थानों पर स्थापित माता दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

मंगलवार की शाम से देर रात तक तक विभिन्न नदी घाट और तालाबों में भक्ति भाव से प्रतिमाएं विसर्जित की गई।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 11.43.56 PM

इस दौरान गाजे-बाजे की धुन और माता के जयकारों के बीच प्रतिमा विसर्जन के लिए विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़क लेकर नदी घाटों के अलावा सरोवरों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा रहा।

शोभा यात्रा के दौरान लोग परंपरागत लाठी-डंडों के खेल का प्रदर्शन करते नजर आए। शोभा यात्रा में लोग भगवा ध्वज लहराते रहे। भक्ति गीतों की धुन पर युवा थिरकते रहे। बीच-बीच में आतिशबाजी भी होती रही।

साथ ही लोग गुलाल उड़ाते नजर आए। जय मां दुर्गे के जयघोष से इलाका भक्तिमय होता रहा। शहर सहित आसपास के इलाकों से गुजरती प्रतिमा विसर्जन शोभा यात्रा पर पुष्प की वर्षा कर लोगों ने माता रानी को विदाई दी।

बागमती नदी घाट व विभिन्न तालाबों प्रतिमाएं विसर्जित की गई। विसर्जन के पूर्व नदी घाट व तालाब माता की आरती की गई।

वहीं, नम आंखों से विदाई दी गई। मंगल गीत गाते व माता के जयकारा लगाते सैकड़ों महिलाएं व पुरुष विसर्जन में शामिल हुए।

सड़क से लेकर नदी घाटों तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मां दुर्गा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमा विसर्जन को लेकर जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। प्रतिभा रानी, एसपी शैलेंद्रसिंह, एसडीओ डॉ. अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुशील कुमार, डीएसपी ट्रैफिक भाई भरत कुमार, एडीएम मेधावी, डीडीसी संजय कुमार, बीडीओ विशाल आनंद, सीओ अनामिका कुमारी, नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा सहित पुलिस प्रशासन की टीमें एक्शन मोड में दिखीं।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 11.45.41 PM

एंबुलेंस, फायर बिग्रेड व एसडीआरएफ की टीमें एक्शन मोड में रही। विसर्जन को लेकर सड़क से लेकर नदी घाट तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। 

एसडीओ व एसडीपीओ के नेतृत्व में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल भ्रमणशील रहे। नदी घाट पर सशस्त्र बल और एसडीआरएफ की टीम तैनात रही।

बुधवार और गुरुवार को भी विसर्जित की जाएगी प्रतिमाएं

बुधवार को दूसरे व गुरुवार को तीसरे दिन भी प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। बताते चलें कि जिले में 141 स्थानों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई थी।

शिवहर शहरी क्षेत्र की कुल 39 में से 18 प्रतिमाएं मंगलवार को विसर्जित की गईं, जबकि 20 प्रतिमाएं बुधवार व एक पूजा समिति की प्रतिमाएंगुरुवार को विसर्जित की जाएगी।

फतहपुर थाना क्षेत्र की पांच में से एक प्रतिमा मंगलवार को विसर्जित की गई। बुधवार को तीन व गुरुवार को एक पूजा समिति की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 11.41.28 PM (1)

थाना क्षेत्र की पांच में से एक प्रतिमा मंगलवार को विसर्जित की गई। बुधवार को तीन व गुरुवार को एक पूजा समिति की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी।

थाना क्षेत्र की पांच में से एक प्रतिमा मंगलवार को विसर्जित की गई। बुधवार को तीन व गुरुवार को एक पूजा समिति की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी।

पिपराही थाना क्षेत्र की 20 में से एक प्रतिमा मंगलवार को विसर्जित की गई। वहीं बुधवार को 19 पूजा समिति की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 11.50.20 PM

श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र की 23 में से दो स्थानों की प्रतिमा मंगलवार को विसर्जित की गई। बुधवार को 15 व गुरुवार को छह पूजा समितियों की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी।

पुरनहिया थाना क्षेत्र की 17 में से एक प्रतिमा मंगलवार को विसर्जित की गई। बुधवार को 14 व गुरुवार को दो पूजा समितियों की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। तरियानी थाना क्षेत्र की सभी 22 पूजा समितियों की प्रतिमाएं बुधवार को विसर्जित की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 11.43.55 PM

तरियानी छपरा थाना क्षेत्र की नौ में से आठ पूजा समितियों की प्रतिमाएं बुधवार को व शेष बची एक पूजा समिति की प्रतिमाएं गुरुवार को विसर्जित की जाएगी। हिरम्मा थाना क्षेत्र की सभी छह प्रतिमाएं बुधवार को विसर्जित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भागलपुर नवरंग नवरात्रि में डांडिया व गरबा की धूम! DJ कायडा का डांस, मनीष के सुर और अंशिका की एंकरिंग ने लूट ली महफिल

यह भी पढ़ें- शिवहर में आर्केस्ट्रा स्टेज पर नाच रहा था छह बच्चों का पिता, अचानक गिरा और फिर नहीं उठा