भागलपुर नवरंग नवरात्रि में डांडिया व गरबा की धूम! DJ कायडा का डांस, मनीष के सुर और अंशिका की एंकरिंग ने लूट ली महफिल
Bhagalpur Navrang Navratri:भागलपुर के हेरिटेज गार्डन में दो दिवसीय नवरंग नवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें भक्ति, संस्कृति और ...और पढ़ें
-1792532081089_m.webp)
Bhagalpur Navrang Navratri: हेरिटेज गार्डन में आरंभ इवेंट, वीकएंड क्लब और अखंड आरंभ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'नवरंग नवरात्रि' महोत्सव।
HighLights
दो दिवसीय नवरंग नवरात्रि महोत्सव का भागलपुर में भव्य आयोजन।
गायक मनीष मयूर, डीजे कायडा और एंकर अंशिका गुप्ता ने समां बांधा।
डांडिया रास और गरबा नृत्य से हेरिटेज गार्डन जगमगा उठा।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Navrang Navratri: रेशमी शहर भागलपुर के हेरिटेज गार्डन में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दो दिवसीय 'नवरंग नवरात्रि' महोत्सव (16 और 17 अक्टूबर 2026) का भव्य और उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। आरंभ इवेंट, वीकएंड क्लब और अखंड आरंभ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय उत्सव में भक्ति, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक संगीत की सतरंगी छटा बिखरी।
महोत्सव में प्रख्यात गायक मनीष मयूर के कर्णप्रिय सुरों और अनुभवी वाद्य कलाकारों की लाइव जुगलबंदी ने ऐसा समां बांधा कि उपस्थित दर्शक और प्रतिभागी देर रात तक भक्ति भाव और डांडिया रास में झूमते रहे। कोलकाता से आईं एंकर अंशिका गुप्ता की एंकरिंग और सिलीगुड़ी की डीजे कायडा के डांस परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीत लिया।
-1792531030381.webp)
जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अफसरों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
दो दिवसीय नवरंग नवरात्रि महोत्सव के दोनों दिन का विधिवत उद्घाटन शहर के गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, समरसता और पारिवारिक मेलजोल को नई मजबूती देते हैं।
-1792531326677.webp)
उद्घाटन के दौरान मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, उप महापौर प्रो. डॉ. सलाहउद्दीन अहसन, स्थानीय विधायक रोहित पांडेय, भाजपा की बिहार प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर, उप नगर आयुक्त राजेश पासवान, सदर डीएसपी-2 (मुख्यालय) मो. अयूब ख़ान, बरारी थानाध्यक्ष विकास कुमार, भाजपा प्रदेश नेता बिट्टू मोदी, मेयर प्रतिनिधि दीपक शर्मा, अभिनव कुमार सिंह, ओम भास्कर, भगवा क्रांति नेता कुणाल सिंह, गौतम दुबे, RJ धीरज, भागलपुर व बांका कांग्रेस प्रभारी राहुल चौहान और जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सौरभ कुमार उपस्थित रहे।
-1792531354710.webp)
मनीष मयूर के सुरों और लाइव बैंड की जुगलबंदी ने जीता दिल
सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण गायक मनीष मयूर की सुरमयी प्रस्तुति रही। उन्होंने पारंपरिक देवी भजनों से लेकर लोकप्रिय भक्ति गीतों की ऐसी श्रृंखला पेश की, जिससे पूरा हेरिटेज गार्डन परिसर 'जय माता दी' के जयकारों और तालियों से गूंज उठा।
गायन को जीवंत बनाने में मंच पर मौजूद कुशल वाद्य यंत्र कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई। गिटार पर गौतम जी की मधुर धुन, ढोलक पर राजू जी की पारंपरिक थाप, कीबोर्ड पर दिव्या जी का बेहतरीन संयोजन और ऑक्टोपैड पर रवींद्र जी की तेज बीट्स ने हर प्रस्तुति में जान फूंक दी। इस संपूर्ण लाइव ऑर्केस्ट्रा टीम की तालमेल भरी संगत ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
-1792530985866.webp)
लाइट वाले डांडिया से बिखरे सतरंगी रंग
कार्यक्रम में संगीत के साथ-साथ रोमांच और ऊर्जा का भी भरपूर तड़का लगा। डीजे कायडा के धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस और ट्रैक्स पर पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों और महिलाओं ने डांडिया और गरबा के आकर्षक स्टेप्स किए। कार्यक्रम का सबसे अनूठा दृश्य तब सामने आया जब मैदान की मुख्य लाइटों को बंद कर दिया गया और प्रतिभागियों ने विशेष लाइट वाली डांडिया स्टिक्स के साथ नृत्य कर पूरे माहौल को रोशनी से जगमग कर दिया।
-1792530918109.webp)
नवरंग नवरात्रि कार्यक्रम के दौरान मंच के उद्घाटन, स्वागत और सम्मान सत्र का कुशल संचालन दिलीप शास्त्री ने किया। वहीं मुख्य सांस्कृतिक संध्या की कमान कोलकाता से आईं चर्चित एंकर अंशिका गुप्ता ने संभाली। अंशिका ने अपनी ऊर्जावान आवाज, चुटीले अंदाज और शानदार उद्घोषणा शैली से शुरुआत से अंत तक समां बांधे रखा। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं व अतिथियों ने मां दुर्गा की सामूहिक आरती की।
-1792530350401.webp)
नीरज कुमार के नेतृत्व और युवा टीम का कमाल
इस पूरे आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाने में तेज-तर्रार युवा सामाजिक कार्यकर्ता नीरज कुमार के कुशल नेतृत्व और समर्पण की चौतरफा सराहना की जा रही है। उन्होंने तन, मन और धन से समर्पित होकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम स्थल पर सुंदर, व्यवस्थित व आकर्षक व्यवस्था का संयोजन बलदीप सिन्हा द्वारा किया गया, जबकि सक्षम सिंह ने पूरे कार्यक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर व्यवस्था को सुदृढ़ रखा।
-1792530448855.webp)
महोत्सव में भगवा क्रांति नेता कुणाल सिंह ने ब्रांड एंबेसडर के रूप में सहभागिता निभाई। वहीं अखंड आरंभ फाउंडेशन के अध्यक्ष कुमार सानू के मार्गदर्शन में हर्ष शांडिल्य, कृष यादव, अनुराग सिंह, सचिन सिंह और अमित साह सहित अन्य युवाओं ने दिन-रात एक कर दिया।

वीकएंड क्लब की टीम ने संभाला मोर्चा
आयोजन में सामाजिक संस्था 'वीकएंड क्लब' (Weekend Club) का योगदान सराहनीय रहा। क्लब की फाउंडर उपासना श्रीयम ने आंतरिक सज्जा व स्टेज कोऑर्डिनेशन संभाला, जबकि कृष्णा अग्रवाल व्यवस्थाओं के संचालन में जुटे रहे। सक्रिय सदस्य उज्ज्वल सामल, कृष यादव, तन्मय, मान्या मिश्रा और शिक्षा ठाकुर ने प्रवेश द्वार, वीआईपी दीर्घा और डांडिया क्षेत्र में मुस्तैदी दिखाई।
-1792531083680.webp)
कार्यक्रम की शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस के जवानों के साथ-साथ दो दर्जन से अधिक निजी बाउंसरों को तैनात किया गया था।
-1792531841207.webp)
इस दौरान अगम स्वामी, यश शर्मा, वैभव सिन्हा, अंकित, श्रेष्ठ भगत, अंकित कुमार, नितिन पांडेय, अखिलेश कुमार, सोनू कुमार, दीपक कुमार और अविनाश कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में उत्कृष्ट डांडिया व गरबा करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
-1792531175494.webp)
नवरंग नवरात्रि की शाम लोक-आस्था और आधुनिक रोमांच के संगम से सजी। हिंदी युवा शक्ति की टीम ने पारंपरिक 'झिझिया नृत्य' के अद्भुत प्रदर्शन से बिहार की समृद्ध संस्कृति का जादू बिखेरा, जिस पर दर्शकों ने तालियों की झड़ी लगा दी। इसके बाद कोलकाता से आए डांस ग्रुप ने स्टेज पर धमाकेदार एंट्री ली और अपने चुस्त डांस मूव्स से डांडिया व गरबा के उल्लास को नए चरम पर पहुंचा दिया।
हेरिटेज गार्डन में आरंभ इवेंट, वीकएंड क्लब और अखंड आरंभ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 'नवरंग नवरात्रि' महोत्सव का भव्य समापन।
मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, उप महापौर डॉ. सलाहउद्दीन अहसन, विधायक रोहित पांडेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रीति शेखर सहित कई हस्तियों ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ।
