विदेशी वस्तुओं को जलाया, विरोध
By Edited By: Published: Tue, 02 Oct 2012 11:26 PM (IST)Updated: Tue, 02 Oct 2012 11:27 PM (IST)
शिवहर, नप्र : पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के सयुंक्त तत्वावधान में गांधी जयंती पर शहर के मुख्य चौराहे पर विदेशी कंपनियों द्वारा निर्मित वस्तुओं को जलाकर सरकार की एफडीआई नीति का विरोध किया। वहीं, पीएम डा.मनमोहन सिंह का पुतला दहन किया गया। मौके पर विदेश निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने पर बल दिया गया। तय हुआ कि इस मुद्दे पर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। मौके पर भारत स्वाभिमान के संरक्षक राजेश कुमार, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र गुप्त, भारत स्वाभिमान के जिलाध्यक्ष अविनाश कुमार, रामपुकार सिंह, अशोक कुमार, शत्रुघ्न कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, अरविंद झा, राम किशोर सिंह, वीरेन्द्र झा आदि थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर