Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sheikhpura News: बेगूसराय गोलीकांड के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास, शीशे के टुकड़े से शरीर को कई जगह से काटा

    बेगूसराय गोलीकांड के आरोपित किशोर ने शेखपुरा के प्लेस ऑफ सेफ्टी में आत्महत्या का प्रयास किया। प्लेस ऑफ सेफ्टी के अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित किशोर ने वार्ड की खिड़की के शीशा तोड़ा और फिर शीशे के टुकड़े से अपने ही शरीर पर कई प्रहार कर लिए। बताया गया सोमवार को बेगूसराय की अदालत में पेशी के दौरान भी इस किशोर ने कुछ अप्रिय व्यवहार किया था।

    By arbind kumarEdited By: Rajat MouryaUpdated: Tue, 10 Oct 2023 03:04 PM (IST)
    Hero Image
    बेगूसराय गोलीकांड के आरोपी ने किया आत्महत्या का प्रयास, शीशे के टुकड़े से शरीर को कई जगह से काटा

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। Bihar News शेखपुरा के प्लेस ऑफ सेफ्टी में मंगलवार की सुबह विधि विवादित एक किशोर ने खिड़की के शीशे से अपने शरीर पर कई वार करके आत्महत्या का प्रयास किया। यह किशोर पिछले वर्ष बेगूसराय में खुलेआम सड़क पर बाइक पर सवार होकर सीरियल गोलीबारी करने के मामले में आरोपित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार की सुबह इस विधि विवादित किशोर को लहूलुहान अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लेस ऑफ सेफ्टी के अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया बेगूसराय सीरियल गोलीकांड के आरोप में यह किशोर लगभग एक वर्ष से प्लेस ऑफ सेफ्टी शेखपुरा में रह रहा है।

    खिड़की के शीशे से किए कई वार

    उन्होंने बताया कि सोमवार को उसी मामले में इसे पेशी के लिए बेगूसराय की अदालत ले जाया गया था और सोमवार की शाम इसे वापस प्लेस ऑफ सेफ्टी में लाया गया। सोमवार की रात इसके साथ 25 अन्य विधि विवादित किशोर प्लेस ऑफ सेफ्टी के एक वार्ड में थे। मंगलवार को तड़के इस किशोर ने वार्ड की खिड़की के शीशा तोड़ा और फिर शीशे के टुकड़े से अपने ही शरीर पर कई प्रहार कर लिए, जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    किशोर बोला- मुझपर हमला हुआ है

    धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्लेस ऑफ सेफ्टी के कर्मियों ने वार्ड से शीशे के टुकड़े भी जब्त किए हैं। अधीक्षक के इस दावे से उलट घायल किशोर ने अस्पताल में बताया मंगलवार को तड़के सुप्तावस्था में वार्ड के भीतर किसी ने उसपर जानलेवा हमला किया। अधीक्षक ने किशोर के इस कृत्य की सूचना बेगूसराय की संबंधित अदालत को भी दी गई है और शेखपुरा जिला प्रशासन और पुलिस को भी सूचना दी गई है।

    बताया गया सोमवार को बेगूसराय की अदालत में पेशी के दौरान भी इस किशोर ने कुछ अप्रिय व्यवहार किया था। बता दें समूचे बिहार में हत्या, बलात्कार तथा दूसरे गंभीर अपराध में नामित 16 से 18 वर्ष के विधि विवादित किशोरों को शेखपुरा के प्लेस ऑफ सेफ्टी में रखा जाता है।

    ये भी पढ़ें- युवती को दिया निकाह का झांसा, 20 दिनों तक हर रात करता रहा दुष्कर्म; बोला- पुलिस कुछ नहीं बिगाड़ सकती

    ये भी पढ़ें- Patna News: पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का किया प्रयास, आग बुझाने के क्रम में खुद भी झुलसा; हालत गंभीर