विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण में बेखौफ युवक ने दारोगा का कॉलर पकड़कर फाड़ी वर्दी, पहलेजा घाट पर जमकर हुआ बवाल

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:51 PM (IST)

सारण के पहलेजा घाट पर रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने गश्ती पुलिस से उलझकर दारोगा की वर्दी फाड़ दी।

HighLights

  1. पहलेजा घाट पर रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद।

  2. युवक ने गश्ती पुलिस दारोगा की वर्दी फाड़ी।

  3. पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, जांच जारी।

संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। सोनपुर के पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब मौके पर पहुंची गश्ती पुलिस से एक युवक उलझ गया। युवक ने पुलिस पदाधिकारी के साथ हाथापाई करते हुए उनका कॉलर पकड़ लिया और वर्दी भी फाड़ दी। 

काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में कर हिरासत में लिया और थाने ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाने के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मुख्य द्वार बंद कर दिया।

रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद 

थानाध्यक्ष संदीप कुमार के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक सबलपुर उत्तरी पंचायत का राजेश कुमार राय है। पहलेजा घाट के एक दुकानदार से उसका रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। 

आरोप है कि इस दौरान वह दुकानदार को गोली मारने की धमकी दे रहा था। दुकानदार की सूचना पर गश्ती दल मौके पर पहुंचा था। पुलिस पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर उमाशंकर राय ने जब युवक से पूछताछ शुरू की तो वह उनसे उलझ गया और हाथापाई करने लगा। इसी दौरान उसने दारोगा का कालर पकड़कर वर्दी फाड़ दी।

दुकानदार को गोली मारने की धमकी

हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने अलग पक्ष रखा। उनके अनुसार, युवक दुकानदार से अपना बकाया पैसा मांगने गया था। दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने पर युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और वह पुलिसकर्मियों से भिड़ गया। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकानदार को गोली मारने की धमकी देने और पुलिस पदाधिकारी के साथ हाथापाई करने के आरोप में युवक को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- शिक्षा विभाग में 'खेला': फर्जी लेडी टीचर पर मेहरबानी पड़ी भारी, बिहार में लाखों लुटाने वाला सरकारी बाबू सस्पेंड


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।