विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

होली पर आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

Published: Mon, 18 Mar 2024 06:50 AM (IST)

होली के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होने की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने आनंद ...और पढ़ें

होली पर आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव
होली पर आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

जागरण संवाददाता, छपरा। होली के मौके पर ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ होने की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल एवं मुजफ्फरपुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है।

जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 04022/04021 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी का संचालन आनंद विहार टर्मिनल से 21 मार्च तथा मुजफ्फरपुर से 22 मार्च को एक फेरे के लिए किया जाएगा।

इन स्‍टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

04022 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर होली विशेष गाड़ी 21 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 11:55 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन मुरादाबाद, चंदौसी, लखनऊ, गोरखपुर के रास्ते छपरा पहुंचेगी।

शाम 06:35 बजे छपरा जंक्शन से प्रस्थान कर हाजीपुर होकर 09:30 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा भी इसी रूट से होगी।

वापसी यात्रा में 04021 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी 22 मार्च को मुजफ्फरपुर से रात 11 बजे खुलेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के एक, वातानुकूलित तृतीय सह द्वितीय श्रेणी के एक, शयनयान श्रेणी के 15, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे।

य‍ह भी पढ़ें -

Bihar Politics: सीट शेयरिंग पर लालू और खरगे के बीच फाइनल डील आज, कांग्रेस की मांग 10 की पर मिलेंगी सिर्फ इतनी

Bihar Politics: बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में होगा मेडिकल कॉलेज, चुनाव से पहले सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।