सोनपुर मेला हुआ डिजिटल: अब मोबाइल पर मिलेगी हर अपडेट, CM सम्राट ने लॉन्च की वेबसाइट और एप
सोनपुर मेले की रौनक अब डिजिटल दुनिया में भी दिखाई देगी, जिसकी हर गतिविधि और आयोजन की जानकारी देश-दुनिया तक पहुंचेगी।
-1795363082304_m.webp)
सोनपुर मेला का विधिवत उद्घाटन करते सीएम सम्राट और अन्य नेता पदाधिकारी। फोटो X/samrat4bjp
HighLights
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर मेले का डिजिटल उद्घाटन किया।
मेले की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और चैटबॉट लॉन्च हुए।
पर्यटकों को घर बैठे मिलेगी मेले से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। हरिहरनाथ की नगरी सोनपुर में मेले की रौनक अब डिजिटल दुनिया में भी दिखाई देगी। मेले की हर गतिविधि और आयोजन की जानकारी देश-दुनिया तक पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्घाटन समारोह के बाद मेले की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल एप और चैटबॉट का लोकार्पण किया। इस पहल से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को घर बैठे मेले से जुड़ी जानकारियां मिल सकेंगी।
मोबाइल पर मिलेगी मेले की हर जानकारी
वेबसाइट और मोबाइल एप पर मेले के कार्यक्रमों, आयोजनों और उपलब्ध सुविधाओं का विवरण रहेगा। चैटबॉट के माध्यम से भी लोग जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
इससे पर्यटकों को मेले की गतिविधियों की जानकारी जुटाने में सहूलियत होगी। मेले के प्रचार-प्रसार को भी वैश्विक स्तर पर विस्तार मिलेगा।
एसएसबी बैंड की प्रस्तुति ने बांधा समां
उद्घाटन समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री के आगमन से हुई। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद अतिथियों का पौधा, शॉल और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह आगे बढ़ा। एसएसबी बैंड की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
सीएम ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में टेका मत्था
मेले के उद्घाटन से पहले मुख्यमंत्री बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर बिहार सहित पूरे हरिहर क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गजग्राह नृत्य और गायन की प्रस्तुति
मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद मुख्य मंच पर गजग्राह नृत्य और सारण आइडल 2025 रौनक रतन की गायन प्रस्तुति निर्धारित थी। समारोह का समापन बिहार राज्य गीत के साथ हुआ।
यह भी पढ़ें- सोनपुर मेले में खादी ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान, चरखे की गूंज से आकर्षित हो रहे पर्यटक