विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशी पर्यटकों को खूब लुभा रहा बिहार का सोनपुर मेला, स्विस कॉटेज में जापानी सैलानियों का डेरा

Published: Tue, 24 Nov 2026 06:22 PM (IST)

विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला विदेशी पर्यटकों को खूब लुभा रहा है। इटली, फ्रांस और जापान जैसे देशों से दो दर्जन से अधिक पर्यटक मेले की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत देखने पहुंचे हैं।

स्विस कॉटेज में जापानी पर्यटक। फोटो जागरण

स्विस कॉटेज में जापानी पर्यटक। फोटो जागरण

HighLights

  1. सोनपुर मेला विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना।

  2. इटली, फ्रांस, जापान से दो दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचे।

  3. जापानी सैलानी आधुनिक सुविधाओं वाले स्विस कॉटेज में ठहरे।

संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला अब विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।

मेले की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को देखने के लिए इटली, फ्रांस और जापान सहित कई देशों से दो दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं। कार्तिक पूर्णिमा से शुरू हुआ विदेशी सैलानियों के आगमन का सिलसिला अब भी जारी है।

छह स्विस कॉटेज में ठहरने की व्यवस्था 

विदेशी पर्यटकों के लिए अंग्रेजी बाजार स्थित पर्यटक ग्राम में छह स्विस कॉटेज तैयार किए गए हैं। फिलहाल जापान के आठ पर्यटक यहां ठहरे हुए हैं। कॉटेज प्रबंधक सुमन कुमार के अनुसार, इस वर्ष विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

आधुनिक सुविधाओं के साथ ग्रामीण परिवेश का अनुभव

संवेदक ज्ञानेंद्र सिंह टुनटुन ने बताया कि स्विस कॉटेज में आरामदायक कमरे, व्यवस्थित बिस्तर और मौसम के अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध हैं।

यहां ठहरकर विदेशी सैलानियों को सोनपुर मेले की लोकसंस्कृति, खान-पान, धार्मिक परंपराओं और ग्रामीण जीवन को नजदीक से समझने का अवसर मिल रहा है।

आधुनिक आवासीय सुविधाओं और मेले की पारंपरिक छटा का यह मेल सोनपुर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में सहायक बन रहा है।

 यह भी पढ़ें- महिलाओं की गर्म छड़ी से पिटाई, रातभर गूंजे अजीब मंत्र; वैशाली में पुलिस के सामने जारी रही 'भूतखेली' कुप्रथा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।