विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sonpur Mela: बिहार में सजने लगा एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला, नौका दौड़ से लेकर सूफी संगीत तक; क्या-क्या होगा खास?

Published: Tue, 17 Nov 2026 07:30 AM (IST)

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, जो 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक 32 दिनों तक चलेगा।

सोनपुर मेला। फाइल फोटो

सोनपुर मेला। फाइल फोटो

HighLights

  1. मेला 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक 32 दिनों का होगा।

  2. सुरक्षा और सुविधाओं के लिए 14 कोषांग गठित किए गए।

  3. 38 हजार वर्गफीट में आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज बनेगा।

संवाद सूत्र, नयागांव (सारण)। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। मेला शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में पूरे मेला क्षेत्र में निर्माण और सजावट का काम तेजी से कराया जा रहा है।

कहीं विशाल पंडाल तैयार हो रहे हैं तो कहीं शिल्पकारों के लिए स्टाल बनाए जा रहे हैं। थियेटर, झूले और मनोरंजन के अन्य साधनों को लगाने का काम भी अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है।

इस बार 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक 32 दिनों तक चलने वाला यह मेला धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, कला और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बनेगा।

सुरक्षा और सुविधाओं के लिए प्रशासन ने तैयार किया विशेष खाका

मेले में लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मेला संचालन के लिए 14 कोषांग गठित किए गए हैं। बेहतर निगरानी के लिए पूरे क्षेत्र को दो जोन और 10 सब-जोन में बांटा गया है।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान नदी में नाव, नाविक, गोताखोर और एसडीआरएफ की टीमें तैनात रहेंगी। इसके अलावा अस्थायी थाने और पुलिस चौकियां बनाई जा रही हैं।

साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी भी अलग-अलग कोषांगों को सौंपी गई है। निर्बाध रोशनी के लिए अस्थायी विद्युतीकरण का काम जारी है।

38 हजार वर्गफीट में सजेगा आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज 

इस बार मेले में 220 गुणा 100 फीट का विशाल मुख्य पंडाल बनाया जा रहा है। वहीं, विभिन्न प्रवेश मार्गों पर छह थीम आधारित भव्य द्वार तैयार किए जा रहे हैं। कला और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए 38 हजार वर्गफीट में आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज विकसित किया जा रहा है।

इसमें 35 आधुनिक स्टाल बनाए जा रहे हैं। यहां देश-विदेश के शिल्पकार अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन करेंगे। वीआईपी लाउंज और मीडिया सेंटर भी बनाया जा रहा है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत भागवत कथा, रामलीला, गंगा आरती, नौका दौड़, कुश्ती और पतंगबाजी का आयोजन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग के इंद्रधनुष कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य, सूफी संगीत और कव्वाली की प्रस्तुतियां होंगी।

वहीं, 17 से 23 दिसंबर तक सात दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रशासनिक तैयारियों के बीच अब लोगों को मेले के उद्घाटन का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- पटना में छठ घाटों पर आतिशबाजी और सिलिंडर फटने से हादसा, 22 घायल अस्पताल में भर्ती; 25 को उमस ने किया बीमार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।