विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनपुर BJP विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ी, ICU में भर्ती, CM सम्राट चौधरी ने जाना हाल

By Amritesh KumarEdited By: Piyush Pandey
Published: Sun, 22 Nov 2026 01:35 PM (IST)

सारण के सोनपुर से भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें पटना के सीएनएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

सारण के सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह। (फाइल फोटो)

सारण के सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी।

  2. उन्हें पटना के सीएनएस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया।

  3. मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना।

जागरण संवाददाता, छपरा। सारण के सोनपुर से भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत शनिवार (21 नवंबर) की रात अचानक बिगड़ गई।

उन्हें पटना के सीएनएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह अस्पताल के आईसीयू में चिकित्सकों की निगरानी में हैं। विधायक के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही सारण सहित राजनीतिक गलियारों में चिंता की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने जाना हाल

विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने चिकित्सकों से विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सोनपुर के साथ सारण जिले के अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

अस्पताल में जुटे समर्थक और शुभचिंतक

विधायक जनक सिंह, रणधीर सिंह, राजेश सिंह समेत कई विधायक अस्पताल पहुंचकर विनय कुमार सिंह का कुशलक्षेम पूछने पहुंचे। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की कामना की।

अस्पताल परिसर में विधायक को चाहने वालों और शुभचिंतकों की भीड़ जुटी रही। उनके समर्थक लगातार स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहे। अचानक तबीयत बिगड़ने से समर्थकों में बेचैनी है। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- सोनपुर मेला ड्यूटी के बीच छुट्टी मांगना पड़ा भारी, डीएम ने DPO का आवेदन किया Rejects; मेडिकल बोर्ड करेगा जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।