सोनपुर मेला: कार्तिक पूर्णिमा की भीड़ को लेकर GRP अलर्ट, स्टेशन पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड तैनात
विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले के लिए रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।
-1795259612922_m.webp)
जीआरपी ने सुरक्षा तैयारियों का लिया जायजा। (जागरण)
HighLights
रेलवे पुलिस ने सोनपुर मेले की सुरक्षा बढ़ाई।
डीएसपी ने सोनपुर जंक्शन पर व्यवस्था जांची।
डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते तैनात किए गए।
जागरण संवाददाता, छपरा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाले विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेले को लेकर रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं।
मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है।
इसी क्रम में रेल एसपी वीणा कुमारी के निर्देश पर रेल डीएसपी मोहम्मद शाहकार खा ने सोनपुर जंक्शन पहुंचकर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।
कार्तिक पूर्णिमा पर सरयू तट पर होने वाले पवित्र स्नान को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सोनपुर पहुंचने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
बम निरोधक दस्ते की तैनाती
सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते की भी तैनाती की गई है। संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों पर नजर रखने के साथ स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ाई जा रही है।
जीआरपी की ओर से पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने और यात्रियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया गया है।
रेलवे पुलिस का उद्देश्य मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है।
यह भी पढ़ें- कभी बैलों की घंटियों से गूंजने वाले बैलहट्टा में अब कुत्तों के बाजार की धूम, सोनपुर मेले का बदलता स्वरूप