विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनपुर मेले में सजा घोड़ों का शाही बाजार: 370000 रुपये तक पहुंची बोली, 6 दिन में बिक गए 825 घोड़े

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:58 PM (GMT+05:30)

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में घोड़ों का बाजार तेजी से रफ्तार पकड़ रहा है, जहां अब तक 825 घोड़े बिक चुके हैं और कीमतें 3.70 लाख रुपये तक पहुंच गई हैं।  

मेला में घोड़ा को देखते लोग : पीआरडी

मेला में घोड़ा को देखते लोग : पीआरडी 

HighLights

  1. अब तक 1952 घोड़ों में से 825 की बिक्री हुई।

  2. घोड़ों की अधिकतम कीमत 3.70 लाख रुपये दर्ज की गई।

  3. मेले में 330 पशुओं को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई।

जागरण संवाददाता, छपरा। हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में पशु-पक्षियों का बाजार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। खासकर घोड़ों की खरीद-बिक्री को लेकर व्यापारियों और पशुपालकों में उत्साह देखा जा रहा है।

पशुपालन विभाग की 27 नवंबर की रिपोर्ट के अनुसार, मेले में अब तक 1952 घोड़े पहुंचे हैं, जिनमें 825 की बिक्री हो चुकी है। अकेले 27 नवंबर को 235 घोड़ों का कारोबार हुआ। घोड़ों की कीमत अधिकतम 3.70 लाख और न्यूनतम 42 हजार रुपये दर्ज की गई।

पशुओं की अन्य श्रेणियों में गाय की फिजियन नस्ल के 12, गिर के दो और साहीवाल नस्ल के एक पशु समेत कुल 15 गायों की उपस्थिति रही। वहीं दो बछौर नस्ल के देसी बैल और पांच भैंस मेले में पहुंचे हैं।

बकरी-भेड़ श्रेणी में 312 पशुओं की उपस्थिति के मुकाबले 305 की बिक्री हो चुकी है। इनमें 27 नवंबर को 75 पशु बिके। श्वान बाजार में 172 कुत्ते पहुंचे, जिनमें 14 की बिक्री हुई। अकेले एक दिन में आठ कुत्ते बिके। इनकी कीमत 35 सौ से 12 हजार रुपये तक रही।

330 पशुओं को मिली चिकित्सा सुविधा

पशुपालन विभाग की ओर से मेले में पशु चिकित्सा की व्यवस्था भी की गई है। अब तक 330 पशुओं का उपचार किया गया है। इनमें नियमित व्यवस्था के तहत 81 और पशु चिकित्सा शिविर में 249 पशुओं को सेवा मिली। 27 नवंबर को दोनों व्यवस्थाओं के तहत क्रमशः 29 और 65 पशुओं का उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें- सोनपुर मेले में ₹3.91 लाख तक पहुंचा एक घोड़े का दाम, एक दिन में बिके 263

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।