विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनपुर मेले में 4 दिन सजेगी सुरों और नृत्य की महफिल, नामचीन कलाकार बिखेरेंगे जलवा

Published: Mon, 23 Nov 2026 01:35 PM (IST)

हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में 23, 26, 27 नवंबर और 2 दिसंबर को विशेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में बिहार की लोककला, संगीत और विभिन्न जिलों के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

सोनपुर मेले में 4 दिन सजेगी सुरों और नृत्य की महफिल (AI Generated Image)

सोनपुर मेले में 4 दिन सजेगी सुरों और नृत्य की महफिल (AI Generated Image)

संवाद सहयोगी, नयागांव (सारण)। विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले (Sonepur Mela 2026) में इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए बिहार की लोककला और संगीत की विविध छटा देखने को मिलेगी।

मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए 23, 26, 27 नवंबर और 2 दिसंबर को विशेष सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।

इन चार दिनों में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे कलाकार अपनी गायकी, नृत्य और वाद्य वादन की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार की ओर से आयोजित इन कार्यक्रमों में भजन, सुगम संगीत, गजल, लोकगायन, शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन, लोकनृत्य और सूफी संगीत की प्रस्तुतियां होंगी।

कार्यक्रमों में स्थानीय प्रतिभाओं के साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले कलाकारों को भी मंच मिलेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 नवंबर को दरभंगा के अमर शौर्य भजन एवं सुगम संगीत प्रस्तुत करेंगे, जबकि मुंगेर के अमितजीत आनंद गजल गायन से समां बांधेंगे। पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी।

26 नवंबर को पटना की प्रीति कुमारी शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी। उमाभारती दास लोकगायन से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके अलावा महादेव संगीत कला केंद्र और सोनी कला केंद्र की ओर से लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

27 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या में वाद्य संगीत की धुनें गूंजेंगी। रिदम ऑफ बिहार के अर्जुन कुमार चौधरी वाद्य वादन प्रस्तुत करेंगे। शेखपुरा की रिया चौधरी शास्त्रीय एवं सुगम संगीत, पटना की कंचन पार्वती सुगम संगीत और सुरागिनी लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगी।

वहीं, 2 दिसंबर को डॉ. सुष्मिता झा शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगी। विष्णु कुमार थापा वाद्य वादन, कुमारी अभिलाषा शास्त्रीय गायन और अमित सिंह एमपी सूफी गायन से सांस्कृतिक संध्या को खास बनाएंगे।

मेले में आयोजित होने वाली ये सांस्कृतिक संध्याएं मनोरंजन के साथ बिहार की समृद्ध लोक एवं शास्त्रीय परंपराओं को भी मंच प्रदान करेंगी।

जिला प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और आम नागरिकों से कार्यक्रमों में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सम्राट पशु मेला तक सीमित नहीं रहेगा सोनपुर मेला, CM सम्राट चौधरी ने उद्घाटन समारोह में किए बड़े एलान 

यह भी पढ़ें- पशु मेले वाले सोनपुर की बदलेगी तकदीर: बनेंगे एयरपोर्ट और स्मार्ट टाउनशिप, 1000 करोड़ से चमकेगा हरिहरनाथ मंदिर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।