विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

22 नवंबर को शाही अंदाज में सोनपुर मेले का आगाज, CM सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन; मेले में मनोरंजन का तड़का

Published: Fri, 20 Nov 2026 09:52 AM (GMT+05:30)

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के भव्य शुभारंभ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर को इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे, जिसमें विशिष्ट अतिथियों, सुरक्षा और मनोरंजन के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

तैयारियाें का जायजा लेते डीएम वैभव श्रीवास्‍तव। सौ-जिला प्रशासन

तैयारियाें का जायजा लेते डीएम वैभव श्रीवास्‍तव। सौ-जिला प्रशासन

HighLights

  1. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 22 नवंबर को सोनपुर मेले का उद्घाटन करेंगे।

  2. विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले की तैयारियां अंतिम चरण में।

  3. मेले में मनोरंजन, खान-पान और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख आकर्षण।

जागरण संवाददाता, छपरा। व‍िश्‍व प्रस‍िद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के भव्य शुभारंभ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 22 नवंबर की शाम पांच बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ऐतिहासिक मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे।

उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के साथ ही विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है।

जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

समारोह में दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेन्द्र प्रसाद यादव के अलावा राजस्व, पर्यटन, कला-संस्कृति सहित विभिन्न विभागों के मंत्री, मुख्य सचिव और राज्य सरकार के कई वरीय अधिकारी शामिल होंगे।

अश्वारोही दस्ते के साथ होगी अतिथियों की अगवानी

विशिष्ट अतिथियों के आवासन और स्वागत की व्यवस्था सोनपुर स्थित जिला परिषद डाकबंगला में की गई है। अतिथियों को पारंपरिक अंदाज में अश्वारोही दस्ते की अगवानी के बीच मुख्य समारोह स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

इसके लिए पायलट वाहन और सुरक्षा घेरे की व्यवस्था रहेगी। अतिथियों का प्रवेश मुख्य अतिथि द्वार से होगा और उन्हें जनसंपर्क विभाग के मुख्य पंडाल तक लाया जाएगा। 

मनोरंजन से खान-पान तक के विविध रंग 

सोनपुर मेले में मनोरंजन और खान-पान का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मेले में लगने वाले मौत के कुएं, रोमांचक खेल-तमाशे, झूले और तरह-तरह के मनोरंजन के साधन दर्शकों को आकर्षित करेंगे।

वहीं, खान-पान के शौकीनों के लिए भी स्वादिष्ट व्यंजनों की कई दुकानें सजेंगी। धार्मिक आस्था, व्यापार और लोक संस्कृति के साथ मनोरंजन का यह रंग मेले की रौनक को और खास बनाएगा।

मेले में मौत का कुआं हमेशा से दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। इसमें मोटरसाइकिल और अन्य वाहनों से किए जाने वाले हैरतअंगेज करतब लोगों को रोमांचित करेंगे।

इसके अलावा विभिन्न प्रकार के खेल-तमाशे और मनोरंजन के साधन भी मेले में पहुंचने वाले लोगों का मनोरंजन करेंगे। बच्चों के लिए रंग-बिरंगे झूले और खेल आकर्षण का केंद्र बनेंगे, जबकि युवा और बड़े भी रोमांचक करतबों का आनंद उठा सकेंगे।

सोनपुर मेले की खासियत रही है कि यहां हर उम्र और हर वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और आकर्षण के साधन मौजूद रहते हैं।

कोई मौत के कुएं के रोमांच का आनंद लेगा तो कोई परिवार के साथ झूलों और खेल-तमाशों का लुत्फ उठाएगा। वहीं, खान-पान की दुकानों पर मिलने वाले लजीज व्यंजन मेले की रौनक को और बढ़ाएंगे।

इस तरह हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला एक बार फिर आस्था, परंपरा, व्यापार, मनोरंजन और स्वाद के अनूठे संगम के रूप में लोगों को आकर्षित करेगा।

यह भी पढ़ें- 22 नवंबर से सजेगा विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला, CM सम्राट चौधरी कर सकते हैं उद्घाटन; परंपरा और आधुनिकता का दिखेगा संगम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।