विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण के सरकारी स्कूलों में अनूठी पहल: शाम को लगेगी 'संकल्प संध्या' क्लास, रिटायर्ड IAS और अफसर पढ़ाएंगे AI-गणित

Published: Thu, 26 Nov 2026 07:15 PM (IST)

सारण के सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए 'संकल्प संध्या' नामक एक नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत नौवीं से बारहवीं तक के कमजोर छात्रों को शाम में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, जिसमें सेवानिवृत्त अधिकारी भी पढ़ाएंगे।

सारण के सरकारी स्कूलों में अनूठी पहल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

सारण के सरकारी स्कूलों में अनूठी पहल (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. सारण के सरकारी स्कूलों में 'संकल्प संध्या' पहल शुरू हुई।

  2. कमजोर छात्रों को शाम में मुफ्त शिक्षा मिलेगी, 2027 तक।

  3. सेवानिवृत्त अधिकारी और शिक्षक पढ़ाएंगे गणित, विज्ञान, एआई।

जागरण संवाददाता, छपरा। सारण के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर को मजबूत करने के लिए अब शाम में भी शिक्षा की रोशनी जलेगी। जिला मुख्यालय के चिन्हित विद्यालयों में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए संकल्प संध्या की शुरुआत की गई है। इसके तहत कमजोर और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को मुफ्त पढ़ाई कराई जाएगी। 

गृहकार्य पूरा कराने से लेकर परीक्षा की तैयारी तक में मदद मिलेगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह व्यवस्था 31 मार्च 2027 तक चलेगी।

पांच महत्वपूर्ण विषयों पर होगी पढ़ाई

संकल्प संध्या के तहत प्रतिदिन शाम पांच बजे से 7:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी। इसमें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की पढ़ाई होगी। विद्यार्थियों को नियमित कक्षा के अतिरिक्त मार्गदर्शन मिलेगा। इससे उनकी विषयगत समझ बेहतर होगी और परीक्षा में प्रदर्शन सुधारने का अवसर मिलेगा।

सरकारी शिक्षकों को मिलेगा क्षतिपूर्ति अवकाश

योजना में जिला मुख्यालय के इच्छुक सरकारी शिक्षक भी अपनी सहभागिता दे सकेंगे। इसके लिए उन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन या सहमति पत्र जमा करना होगा। संकल्प संध्या में तीन दिन अध्यापन करने पर एक दिन का क्षतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा।

सेवानिवृत्त अधिकारी भी बनेंगे गुरु

सरकारी शिक्षकों के अलावा 70 वर्ष से कम आयु के इच्छुक सेवानिवृत्त आईएएस, बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार शिक्षा सेवा और अन्य सरकारी सेवाओं के पदाधिकारी-कर्मी भी स्वैच्छिक आधार पर पढ़ा सकेंगे। उन्हें अस्थायी अनुमति दी जाएगी। इसके लिए कोई मानदेय नहीं मिलेगा।

विद्यांजलि ऐप से होगा पंजीकरण

इच्छुक शिक्षक और सेवानिवृत्त कर्मी विद्यांजलि ऐप पर चिन्हित विद्यालयों के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, सारण में सीधे आवेदन जमा करने की सुविधा भी दी गई है।

यह भी पढ़ें- कभी घर तक सीमित था हुनर, अब सोनपुर मेले में लगा रहीं स्टॉल; जीविका दीदियों की बदली पहचान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।