विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलती चिता से निकाली महिला की लाश, हत्या केस की जांच में सारण पुलिस का एक्शन

By Amritesh KumarEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Sat, 28 Nov 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

सारण के मढ़ौरा में एक महिला की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने जलती चिता से शव बरामद किया। 

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. मढ़ौरा के नारायणचक चंवर में जलती चिता से शव बरामद।

  2. मृतका के पति समेत छह लोगों पर हत्या का आरोप।

  3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी।

संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। मढ़ौरा के नारायणचक चंवर में हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला की जलती चिता से पुलिस ने शव बरामद किया।

मृतका के स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को चिता से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की हत्या का आरोप उसके पति समेत ससुराल के छह लोगों पर लगा है।

हत्या कर शव जलाने का आरोप

मृतका मुरत देवी गड़खा थाना क्षेत्र के चैनपुर की रहने वाली थीं। उनके भाई मनेजर राय ने मढ़ौरा पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या पति सरोज राय और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर कर दी है। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रामचक चंवर में जलाया जा रहा है।

चिता से शव बरामद, छह पर प्राथमिकी

सूचना मिलते ही मढ़ौरा पुलिस नारायणचक चंवर पहुंची। वहां छापेमारी कर जलती चिता से शव बरामद किया गया। मृतका के भाई के आवेदन पर पति सरोज राय, अशोक राय, सचिन राय, नीतीश राय, छठी देवी और सुनीता देवी के विरुद्ध प्राथमिकी अंकित की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- बगहा में रील बनाने के चक्कर में स्कूल परिसर में लहराया रिवॉल्वर, ग्रामीणों ने दो को पकड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।