विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण में देखते-देखते पानी में डूब गया 2 मंजिला मकान, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Published: Thu, 01 Oct 2026 08:46 AM (IST)

सारण के हैजलपुर में तटबंध टूटने से आई बाढ़ ने तबाही मचा दी, जहाँ पानी के तेज बहाव में देखते ...और पढ़ें

HighLights

  1. हैजलपुर में तटबंध टूटने से बाढ़ ने मचाई तबाही।

  2. पानी के तेज बहाव में दो मंजिला मकान जलमग्न।

  3. फसलें बर्बाद, ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर।

जागरण संवाददाता, छपरा(सारण)। सारण जिले के बाघाकोल क्षेत्र के हैजलपुर में तटबंध टूटने के बाद बाढ़ ने तबाही मचा दी। पानी के तेज बहाव में देखते ही देखते दो मंजिला मकान जलमग्न होकर समा गया। मकान हैजलपुर निवासी सुनील सिंह का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

तेज बहाव में ढहा मकान

तटबंध टूटने के बाद पानी तेजी से गांव की ओर फैल गया। इसकी चपेट में आने से कई एकड़ में लगी फसल बर्बाद हो गई। पानी का दबाव बढ़ने पर सुनील सिंह के दो मंजिला मकान का बड़ा हिस्सा इसकी जद में आ गया। कुछ ही देर में पूरा मकान पानी में समा गया।

ऊंचे स्थानों पर ली शरण

बाढ़ का पानी फैलने के बाद गांव के कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं। ग्रामीणों ने ऊंचे स्थानों पर शरण ले रखी है। घर और खेत डूबने से लोगों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

वीडियो में दिखी पानी की तेज धार

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो में मकान के आसपास तेज धार के साथ पानी का बहाव दिख रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तटबंध टूटने के बाद स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। लोग प्रशासन से राहत और बचाव की उम्मीद लगाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: गंडक का पानी NH-722 पर चढ़ा, तेज धार से आवागमन प्रभावित; मकेर-अमनौर के 33 गांव संकट में

यह भी पढ़ें- बिहार में गंडक का तांडव: पानापुर में सुबह 4 बजे टूटा सारण तटबंध, तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी

यह भी पढ़ें- आरा में गंगा ने पार किया खतरे का निशान, बड़हरा में तेजी से फैल रहा बाढ़ का पानी; मगरमच्छ दिखने से दहशत