सारण में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 चक्का ट्रक से 77 कार्टन विदेशी शराब जब्त; 2 गिरफ्तार
सारण के मढ़ौरा में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक 12 चक्का ट्रक से 77 कार्टन विदेशी ...और पढ़ें

ट्रक से 77 कार्टन विदेशी शराब जब्त
HighLights
मढ़ौरा में 12 चक्का ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त।
पुलिस ने 77 कार्टन विदेशी शराब बरामद की, चालक-खलासी गिरफ्तार।
उत्तर प्रदेश से लाई जा रही शराब, तस्करी नेटवर्क की जांच।
संवाद सूत्र, मढ़ौरा (सारण)। सारण के मढ़ौरा के धेनुकी चौक पर मुख्य पथ से गुजर रही शराब की खेप पुलिस के हत्थे चढ़ गई। गुप्त सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने 12 चक्का ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें विदेशी शराब के कार्टून भरे मिले।
पुलिस ने ट्रक से 77 कार्टून विदेशी शराब जब्त की। मौके से चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है।
गुप्त सूचना पर हुई घेराबंदी
मिली जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी चौक के पास मुख्य पथ पर शराब की खेप गुजरने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद मढ़ौरा डायल 112 की पुलिस टीम और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने संदिग्ध 12 चक्का ट्रक को रोक लिया। इसके बाद ट्रक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखे गए 77 कार्टून विदेशी शराब बरामद हुए।
उत्तर प्रदेश से लाई जा रही थी खेप
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब की यह खेप उत्तर प्रदेश से ट्रक के माध्यम से लाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे तस्करी का कौन सा नेटवर्क काम कर रहा था।
तस्करी के नेटवर्क को खंगाल रही पुलिस
गिरफ्तार चालक और खलासी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उनके माध्यम से शराब के आपूर्तिकर्ता और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में तस्करी से जुड़े कई अहम सुराग मिल सकते हैं। मामले में अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।