विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM किसान सम्मान निधि: सारण के 4.53 लाख किसानों का e-KYC बाकी, अटक सकती है अगली किस्त

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:29 PM (IST)

सारण जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4.53 लाख किसानों का ई-केवाईसी लंबित है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सारण में 4.53 लाख किसानों का ई-केवाईसी लंबित है।

  2. ई-केवाईसी न होने पर अगली किस्त रुक सकती है।

  3. किसान मोबाइल या वसुधा केंद्र से ई-केवाईसी कराएं।

जागरण संवाददाता, छपरा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए ई-केवाईसी पूरा करना आवश्यक है।

समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की आगामी 2000 रुपये की किस्त के भुगतान में बाधा आ सकती है। जिला कृषि विभाग ने लंबित ई-केवाईसी को जल्द पूरा कराने के लिए किसानों से अपील की है।

जिला कृषि पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सारण जिले में योजना के तहत कुल 5,18,559 किसान पंजीकृत हैं। इनमें अभी तक 64,973 किसानों का ई-केवाईसी पूरा हुआ है, जबकि 4,53,588 किसानों का सत्यापन लंबित है।

उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे जल्द प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि अगली किस्त की राशि मिलने में परेशानी नहीं हो।

किसान अपने मोबाइल फोन पर ओटीपी के माध्यम से स्वयं ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी वसुधा केंद्र, पंचायत के किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है।

विभाग की ओर से वीएनओ एप के माध्यम से ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले में ई-केवाईसी की स्थिति प्रखंडवार अलग-अलग है।

दरियापुर में सबसे अधिक 58,385 किसानों का ई-केवाईसी लंबित है। बनियापुर में 48,614 और गरखा में 41,568 किसानों का सत्यापन बाकी है। वहीं रिविलगंज में 5,258 और दिघवारा में 6,439 किसानों का ई-केवाईसी लंबित है।

प्रखंडवार पूरा आंकड़ा (सारण जिला)

क्र. प्रखंड कुल किसान ई-केवाईसी पूर्ण लंबित
1 अमनौर 25,997 2,082 23,915
2 बनियापुर 51,745 3,131 48,614
3 छपरा 21,467 1,378 20,089
4 दरियापुर 62,550 4,165 58,385
5 दिघवारा 7,033 594 6,439
6 एकमा 18,555 2,467 16,088
7 गड़खा 50,515 8,947 41,568
8 इसुआपुर 33,979 6,850 27,129
9 जलालपुर 11,330 921 10,409
10 लहलादपुर 12,162 2,213 9,949
11 मकेर 18,656 2,700 15,956
12 मांझी 25,423 2,952 22,471
13 मढ़ौरा 38,723 4,904 33,819
14 मशरक 33,651 6,047 27,605
15 नगरा 12,849 1,545 11,304
16 पानापुर 29,305 6,256 23,049
17 परसा 27,349 3,521 23,828
18 रिविलगंज 5,566 308 5,258
19 सोनपुर 17,546 1,747 15,799
20 तरैया 14,158 2,245 11,914
कुल सारण 5,18,559 64,973 4,53,588

यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्मान निधि: बिहार के 13 लाख किसान पहले ही सूची से बाहर, अब 18 लाख पर मंडरा रहा खतरा