विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में JP विश्वविद्यालय की वेबसाइट में चलने लगा पोर्न वीडियो, वॉट्सएप ग्रुप्स में खबर फैलते ही मचा हड़कंप

By Amritesh kumarEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Sat, 26 Sep 2026 04:35 PM (IST)

जय प्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर शुक्रवार रात आपत्तिजनक वीडियो चलने से छात्रों और शिक्षकों में हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय ...और पढ़ें

जेपीवि की इसी साइट पर दिख रहा अश्लील वीडियो का कंटेंट। फाइल फोटो

जेपीवि की इसी साइट पर दिख रहा अश्लील वीडियो का कंटेंट। फाइल फोटो

HighLights

  1. जेपी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अश्लील वीडियो प्रदर्शित हुआ।

  2. छात्रों और शिक्षकों ने आपत्तिजनक सामग्री की शिकायत की।

  3. विश्वविद्यालय प्रशासन ने तकनीकी गड़बड़ी ठीक कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय की वेबसाइट शुक्रवार की रात अचानक विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए चौंकाने वाला अनुभव बन गई। jpv.ac.in पर क्लिक करते ही वेबसाइट अपने आप आगे बढ़ने लगी और इसी दौरान स्क्रीन पर अश्लील फिल्म की साइट भी दिखाई देने लगी।

करीब 1 मिनट 31 सेकंड तक चलने वाले इस क्रम में आपत्तिजनक वीडियो सामने आता रहा। वेबसाइट खोलने वाले कई विद्यार्थियों ने इसकी जानकारी एक-दूसरे को दी तो मामला विभिन्न वाट्सएप ग्रुपों तक पहुंच गया। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया।

वेबसाइट खुलते ही सामने आने लगा आपत्तिजनक कंटेंट

बताया गया कि शुक्रवार रात से वेबसाइट खोलने पर सामान्य शैक्षणिक जानकारी के बजाय आपत्तिजनक सामग्री दिखाई दे रही थी। वेबसाइट पर क्लिक करने के बाद वीडियो अपने आप आगे बढ़ता था।

इस दौरान अश्लील फिल्म से संबंधित साइट स्क्रीन पर आ जाती थी। मामला फैलने के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई।

हैक हुई वेबसाइट या पुरानी साइट में तकनीकी गड़बड़ी

आपत्तिजनक सामग्री वेबसाइट पर कैसे पहुंची, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। विश्वविद्यालय प्रशासन यह पुष्टि नहीं कर सका है कि वेबसाइट को हैक किया गया था या किसी अन्य तकनीकी कारण से यह सामग्री प्रदर्शित हुई। हालांकि, विश्वविद्यालय की ओर से वेबसाइट की तकनीकी स्थिति की जांच शुरू कर दी गई है।

समस्या ठीक की गई

जेपी विश्वविद्यालय के आइटी सेल प्रभारी डॉ. विद्याधर ने बताया कि वेबसाइट की समस्या को ठीक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुराने वेबसाइट के कारण तकनीकी परेशानी सामने आई थी। मामले को देखा जा रहा है और इसकी तकनीकी जांच की जा रही है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

शोध विद्यार्थी संगठन के छात्र नेता उज्ज्वल कुमार सिंह ने मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री का प्रदर्शित होना गंभीर मामला है। इसकी जांच कर दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेमिका से मिलने बिहार से झारखंड पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर की जमकर पीटा

यह भी पढ़ें- जितिया आते ही बिहार में गूंजता है ये लोकगीत, हर मां की जुबां पर रहता है 'जुग-जुग जिए मोर बबुआ दुलरुआ'