विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद प्रेमिका से मिलने बिहार से झारखंड पहुंचा युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर की जमकर पीटा

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:55 PM (IST)

हंटरगंज के भोजपुर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे बिहार के दो युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने पकड़कर की जमकर पीटा

ग्रामीणों ने पकड़कर की जमकर पीटा

HighLights

  1. प्रेमिका से मिलने पहुंचे बिहार के तीन युवक।

  2. ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर जमकर पीटा।

  3. घायल युवकों का हंटरगंज अस्पताल में इलाज जारी।

संवाद सूत्र, हंटरगंज (चतरा)। थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीसरा युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। 

घायल युवकों की पहचान बिहार के गयाजी जिले के बांके बाजार थाना क्षेत्र के जोंधी गांव निवासी रंजन कुमार और रंजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों का इलाज हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। 

20 दिन पहले इंस्टाग्राम से दोस्ती

घायल रंजन कुमार के अनुसार करीब 20 दिन पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी भोजपुर गांव की रहने वाली एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी थी। गुरुवार की रात करीब 11 बजे लड़की ने रंजन को फोन कर उससे मिलने के लिए भोजपुर गांव बुलाया था। इसके बाद रंजन अपने दो दोस्तों रंजीत कुमार और सुजीत कुमार के साथ मोटरसाइकिल से भोजपुर गांव पहुंचा। 

रंजन का आरोप है कि गांव पहुंचने के बाद जैसे ही तीनों युवक वहां पहुंचे, लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। ग्रामीणों की पिटाई से रंजन और रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, उनके साथ मौजूद सुजीत कुमार किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से निकलकर वहां से भाग गया। 

इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

घटना के बाद ग्रामीणों ने ही दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए हंटरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में दोनों का उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल युवकों के स्वजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। 

वहीं, युवकों के साथ हुई मारपीट के कारण मामला चर्चा में आ गया है। घटना के संबंध में पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी। मामले में दोनों पक्षों के बयान और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- SIR को लेकर चतरा में बढ़ी प्रशासनिक हलचल, 7200 मतदाताओं को नोटिस; 5200 मामलों का हुआ निष्पादन