विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR को लेकर चतरा में बढ़ी प्रशासनिक हलचल, 7200 मतदाताओं को नोटिस; 5200 मामलों का हुआ निष्पादन

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:35 AM (IST)

गिद्धौर प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 7200 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 5200 ...और पढ़ें

गिद्धौर में एसआईआर के तहत 7200 मतदाताओं को नोटिस।

गिद्धौर में एसआईआर के तहत 7200 मतदाताओं को नोटिस।

HighLights

  1. गिद्धौर में एसआईआर के तहत 7200 मतदाताओं को नोटिस।

  2. प्रशासन ने 5200 मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया।

संवाद सहयोगी, गिद्धौर (चतरा)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर प्रखंड क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।एसआईआर के तहत प्रखंड क्षेत्र के करीब 7200 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है। इनमें अब तक लगभग 5200 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष मामलों के निष्पादन को लेकर प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।

निर्धारित तिथि तक सभी लंबित मामलों का निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है।एसआईआर से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर इन दिनों प्रखंड कार्यालय में मतदाताओं की लगातार भीड़ उमड़ रही है। नोटिस प्राप्त मतदाता आवश्यक कागजात और दस्तावेज लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं।

कार्यालय में उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामलों का निष्पादन किया जा रहा है।मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी लगातार कार्य में जुटे हुए हैं।

अधिकारियों और कर्मियों द्वारा लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की जा सके। इधर, एसआईआर कार्य में अधिकारियों एवं कर्मियों के लगातार व्यस्त रहने के कारण प्रखंड कार्यालय के अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

कर्मियों का अधिकांश समय एसआईआर से संबंधित दस्तावेजों की जांच और मामलों के निष्पादन में लग रहा है। इससे आम लोगों से जुड़े अन्य कार्यों के निष्पादन में भी विलंब की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

प्रखंड प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपील की जा रही है कि जिन्हें एसआईआर से संबंधित नोटिस प्राप्त हुआ है, वे निर्धारित तिथि के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर अपनी प्रक्रिया पूरी कराएं। 

यह भी पढ़ें- Jharkhand SIR: दावा-आपत्ति की सुनवाई में लागू होगा टोकन सिस्टम, 18 साल पूरा करने वाले युवाओं को जोड़ने के निर्देश

यह भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार के पास इम्युनिटी का बूस्टर, क्यों नहीं हो सकती गिरफ्तारी? Inside Story