छठ पर मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद के लिए चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 10 नवंबर को होगी रवाना
रेलवे ने छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद के लिए एक अनारक्षित विशेष ...और पढ़ें

छपरा से सुबह 7:40 बजे, वाराणसी दोपहर दो बजे पहुंचेगी
HighLights
छठ पर्व के लिए मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद विशेष ट्रेन शुरू।
यह अनारक्षित ट्रेन 10 नवंबर को मुजफ्फरपुर से चलेगी।
छपरा, वाराणसी, लखनऊ होते हुए अहमदाबाद पहुंचेगी यह ट्रेन।
जागरण संवाददाता, छपरा(सारण)। छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 09168 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद विशेष ट्रेन 10 नवंबर को मुजफ्फरपुर से सुबह चार बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर और सोनपुर होते हुए सुबह 7:40 बजे छपरा पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद ट्रेन बलिया के लिए प्रस्थान करेगी।
छपरा से सुबह 7:40 बजे, वाराणसी दोपहर दो बजे पहुंचेगी
रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 9:35 बजे बलिया, 11:10 बजे गाजीपुर सिटी और दोपहर दो बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन रात 11:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर इसका ठहराव निर्धारित किया गया है।
तीसरे दिन रात 12:55 बजे पहुंचेगी अहमदाबाद
मुजफ्फरपुर से रवाना होने के बाद ट्रेन अगले दिन उज्जैन होते हुए शाम 6:45 बजे रतलाम पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा जारी रखते हुए तीसरे दिन रात 12:55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। छठ पर्व के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को इस विशेष ट्रेन से राहत मिलने की उम्मीद है।
12 कोच के साथ चलेगी विशेष ट्रेन
इस अनारक्षित विशेष ट्रेन में शयनयान एवं सामान्य द्वितीय श्रेणी के कुल 10 कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा एसएलआरडी के दो कोच भी होंगे। इस प्रकार ट्रेन में कुल 12 कोच होंगे। रेलवे ने पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।