विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छपरा से टाटा जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाई दो फेरे की स्पेशल ट्रेन

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:59 PM (IST)

रेलवे ने छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए टाटानगर और छपरा के बीच दो फेरे की त्योहार ...और पढ़ें

टाटानगर से शाम 6:10 बजे खुलेगी ट्रेन

टाटानगर से शाम 6:10 बजे खुलेगी ट्रेन

HighLights

  1. छठ महापर्व पर टाटानगर-छपरा के बीच विशेष ट्रेन की घोषणा।

  2. यह ट्रेन नवंबर में दो फेरे के लिए परिचालित होगी।

  3. यात्रियों को छठ पर यात्रा में मिलेगी अतिरिक्त सुविधा।

जागरण संवाददाता, छपरा(सारण)। छठ महापर्व पर बिहार आने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने टाटानगर और छपरा के बीच दो फेरे के लिए त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 08185/08186 टाटानगर-छपरा-टाटानगर स्पेशल ट्रेन नवंबर में दोनों दिशाओं से दो-दो दिन परिचालित होगी। इससे छठ पर घर लौटने और पर्व के बाद वापस जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

टाटानगर से शाम 6:10 बजे खुलेगी ट्रेन

रेलवे के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 08185 टाटानगर-छपरा विशेष ट्रेन 12 और 17 नवंबर को टाटानगर से शाम 6:10 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर और सोनपुर स्टेशन पर ठहराव होगा। अगले दिन सुबह 10:30 बजे ट्रेन छपरा पहुंचेगी।

वापसी में दोपहर 12:40 बजे छपरा से प्रस्थान

वापसी में 08186 छपरा-टाटानगर विशेष ट्रेन 13 और 18 नवंबर को छपरा से दोपहर 12:40 बजे खुलेगी। यह ट्रेन सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, बोकारो और पुरुलिया होते हुए अगले दिन सुबह चार बजे टाटानगर पहुंचेगी।

18 कोच के साथ चलेगी त्योहार स्पेशल

रेलवे की ओर से इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 15 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच और दो एसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

छठ के दौरान नियमित ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच इस विशेष परिचालन से यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। खासकर टाटानगर और बिहार के विभिन्न स्टेशनों के बीच यात्रा करने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें- स्टेशनों पर बढ़ा इंतजार, मिर्जापुर में रेलवे हादसे से बिगड़ा ट्रेनों का शेड्यूल; तेजस राजधानी से गरीब रथ तक घंटों लेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।