विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेड की कमी और रात में जांच बंद होने से नवजात की मौत, छपरा सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

Published: Sun, 22 Nov 2026 12:25 PM (GMT+05:30)

छपरा सदर अस्पताल में रात में अल्ट्रासाउंड सुविधा और एसएनसीयू में बेड खाली न होने के कारण एक नवजात ने दम तोड़ दिया। 

छपरा सदर अस्पताल में भर्ती महिला। (जागरण)

छपरा सदर अस्पताल में भर्ती महिला। (जागरण)

HighLights

  1. नवजात की मौत अल्ट्रासाउंड और एसएनसीयू बेड की कमी से।

  2. रात में अल्ट्रासाउंड सुविधा न होने से इलाज में बाधा।

  3. सदर अस्पताल में नवजात को समय पर उपचार नहीं मिला।

जागरण संवाददाता, छपरा। छपरा सदर अस्पताल में नवजातों की जिंदगी महज बेड की कमी और रात में जांच की सुविधा नहीं होने के बीच दम तोड़ रही है।

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य इकाई (एमसीएचसी) में एक नवजात की मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्वजन का आरोप है कि रात में अल्ट्रासाउंड नहीं होने और स्पेशल न्यूबार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में बेड खाली नहीं रहने के कारण नवजात को समय पर इलाज नहीं मिल सका।

रात में अल्ट्रासाउंड नहीं, प्रसव के बाद बिगड़ी स्थिति

डोरीगंज थाना क्षेत्र के मूसेपुर निवासी रवि कुमार की पत्नी साक्षी कुमारी 21 नवंबर की रात प्रसव के लिए सदर अस्पताल पहुंची थीं।

रात करीब एक बजे महिला चिकित्सक डॉ. सरिता ने उन्हें अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। हालांकि, रात में अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण जांच नहीं हो सकी। इसी दौरान उनका सामान्य प्रसव हुआ। नवजात प्रीमेच्योर था और उसे विशेष चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत थी।

स्वजन के अनुसार, एसएनसीयू में एक भी बेड खाली नहीं था। ऐसे में नवजात को समय पर भर्ती कर उपचार नहीं मिल सका। अंततः उसकी मौत हो गई।

18 बेड पर रोज 20 से 25 प्रसव

एमसीएचसी में 100 बेड का अस्पताल है, लेकिन नवजातों के लिए एसएनसीयू में केवल 18 बेड संचालित हैं। इनमें नौ आउटबार्न और नौ इनबार्न नवजातों के लिए निर्धारित हैं।

अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 20 से 25 प्रसव होते हैं। इसके बावजूद एसएनसीयू की क्षमता नहीं बढ़ाई गई है। अक्सर सभी बेड भरे रहते हैं।

रात की व्यवस्था पर उठे सवाल

गंभीर नवजातों को समय पर उपचार नहीं मिलना अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. केएम दुबे ने बताया कि एसएनसीयू में नियमित रूप से शिशु रोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई जाएगी। रात में चिकित्सकों की आनकॉल ड्यूटी भी बंद की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के मंगल गीत गा रही थी महिला, अचानक गिरी और थम गई सांसें; छपरा में खुशियों वाले घर में पसरा मातम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।