विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी की शादी के मंगल गीत गा रही थी महिला, अचानक गिरी और थम गई सांसें; छपरा में खुशियों वाले घर में पसरा मातम

Published: Wed, 18 Nov 2026 05:09 PM (IST)

दिघवारा के बोधा छपरा गांव में बेटी की शादी की तैयारियों के दौरान मंगल गीत गा रही एक महिला की ...और पढ़ें

मंगल गीत के बीच अचानक गिरीं महिला, अस्पताल में तोड़ा दम

मंगल गीत के बीच अचानक गिरीं महिला, अस्पताल में तोड़ा दम

संवाद सूत्र, दिघवारा(सारण)। घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। महिलाएं एक साथ बैठकर मंगल गीत गा रही थीं। चारों तरफ शादी की खुशियां थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में यह खुशी मातम में बदल जाएगी। बिहार के दिघवारा प्रखंड के बोधा छपरा गांव में शादी के मंगल गीत गा रही एक महिला की अचानक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला अचानक चलते-चलते गिर पड़ी। परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।

25 नवंबर को होनी थी शादी, घर में चल रही थीं तैयारियां

मृतका रामपुर आमी के पूर्व मुखिया राकेश सिंह के छोटे भाई रिंकू सिंह की पत्नी थीं। पूर्व मुखिया राकेश सिंह और पूर्व प्रमुख सरिता देवी की पुत्री की शादी 25 नवंबर को तय थी। इसी को लेकर पूरे परिवार में उत्सव का माहौल था। घर में शादी की रस्में और तैयारियां चल रही थीं। परिवार की महिलाएं मंगल गीत गाकर विवाह समारोह की खुशियों में शामिल थीं।

मंगल गीत के बीच अचानक गिरीं महिला, अस्पताल में तोड़ा दम

इसी दौरान महिला अचानक चलते-चलते गिर पड़ीं। घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। परिजन बिना देर किए उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से शादी की खुशियां पलभर में गम में बदल गईं। जिस घर में कुछ देर पहले मंगल गीत गूंज रहे थे, वहां चीख-पुकार मच गई।

घटना से गांव में शोक, जनप्रतिनिधियों ने दी सांत्वना

महिला की अचानक मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह समेत कई पंचायत प्रतिनिधि पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस दुखद घटना से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।