विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छपरा में होटल की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का खेल! 5 लड़कियां, 4 लड़के और 3 कर्मचारी पुलिस हिरासत में

Published: Thu, 10 Sep 2026 07:31 AM (IST)

छपरा के भगवान बाजार स्थित फैशन होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान ...और पढ़ें

छपरा के होटल में पुलिस की रेड

छपरा के होटल में पुलिस की रेड

HighLights

  1. छपरा के फैशन होटल में पुलिस ने मारा छापा।

  2. देह व्यापार के शक में 12 लोग हिरासत में।

  3. हिरासत में ली गई तीन लड़कियां नाबालिग निकलीं।

जागरण संवाददाता, छपरा। शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र की वीआइपी गली स्थित फैशन होटल में बुधवार को देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की दबिश से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने होटल के कमरों की करीब दो घंटे तक तलाशी ली। इस दौरान पांच लड़कियां, चार लड़के और होटल के तीन कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। 

हिरासत में ली गई पांच लड़कियों में तीन के नाबालिग होने की बात सामने आई है। पुलिस सभी से पूछताछ कर उनकी पहचान और पूरे मामले का सत्यापन करने में जुटी है।

कमरों की एक-एक कर ली तलाशी

भगवान बाजार थानाध्यक्ष रणधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल पहुंची और एक-एक कमरे की तलाशी शुरू की। पुलिस के अनुसार, कुछ लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद अन्य लोगों के बीच भी अफरा-तफरी मच गई। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।

एएसपी ने पहुंचकर लिया जायजा

मामले की सूचना मिलने के बाद एएसपी राम पुकार सिंह भी पुलिस बल के साथ होटल पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की जानकारी ली। 

एएसपी ने बताया कि होटल में आपत्तिजनक स्थिति में लड़के-लड़कियां मिले हैं। सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि होटल की आड़ में कहीं देह व्यापार का धंधा तो संचालित नहीं कराया जा रहा था।

रजिस्टर और सीसीटीवी फुटेज खंगाले

छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल का रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और आगंतुकों से संबंधित विवरण खंगाला। होटल में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही कमरों की बुकिंग, पहचान पत्र और अन्य अभिलेखों की भी जांच की गई। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां पहले से संचालित थीं या नहीं।

सत्यापन के बाद होगी कार्रवाई

एएसपी ने बताया कि मामले में हिरासत में लिए गए लोगों के संबंध में सभी तथ्यों का सत्यापन कराया जा रहा है। नाबालिगों के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में न्यायिक दंडाधिकारी की देखरेख में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस होटल संचालक और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई में भगवान बाजार थानाध्यक्ष रणधीर कुमार के साथ पुलिस के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें- छपरा के होटल में सुबह-सुबह पुलिस की रेड, देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी; कई जोड़े पकड़े जाने की चर्चा

यह भी पढ़ें- बिहार में बाढ़ पीड़ित किसानों को मिलेगी राहत, 14 जिलों में फसल नुकसान की भरपाई और सहायता में जुटा कृषि विभाग