छपरा के होटल में सुबह-सुबह पुलिस की रेड, देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी; कई जोड़े पकड़े जाने की चर्चा
छपरा के भगवान बाजार स्थित पैशन होटल में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के ...और पढ़ें

होटल में छापेमारी करती पुलिस।
HighLights
छपरा के पैशन होटल में पुलिस ने की छापेमारी।
देह व्यापार की सूचना पर हुई यह बड़ी कार्रवाई।
कई जोड़ों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
जागरण संवाददाता, छपरा। शहर के व्यस्त भगवान बाजार थाना क्षेत्र की वीआईपी गली में बुधवार की सुबह पैशन होटल में पुलिस की अचानक दस्तक से अफरातफरी मच गई।
होटल में कथित देह व्यापार संचालित होने की सूचना पर भगवान बाजार पुलिस ने छापेमारी की। थानाध्यक्ष रंधीर कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने होटल के विभिन्न कमरों की तलाशी शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान कई जोड़ों के पकड़े जाने की सूचना है।
पुलिस की टीम होटल के एक-एक कमरे की जांच कर रही है। होटल में मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि किसके स्तर से यहां गलत काम कराया जा रहा था।
अनैतिक गतिविधियों की मिली थी सूचना
छापेमारी की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके में भी लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल में अनैतिक गतिविधि संचालित होने की सूचना मिली थी।
सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने सुबह होटल में धावा बोला। कार्रवाई के दौरान होटल के कमरों में मौजूद लोगों की पहचान और उनके ठहरने के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस यह जांच कर रही है कि होटल में आने वाले लोगों का कोई संगठित नेटवर्क से संबंध है या नहीं। साथ ही होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की तलाशी पूरी होने के बाद ही हिरासत में लिए गए लोगों की वास्तविक संख्या और अन्य बरामदगी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस होटल के कमरों की तलाशी और पूछताछ में जुटी थी। पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
