विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छपरा सदर अस्पताल में गजब लापरवाही: खांसी की दवा लेने गया था मरीज, डॉक्टर ने पर्ची पर लिख दी कुत्ता काटने की सुई

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:51 PM (IST)

छपरा सदर अस्पताल में एक मरीज को खांसी के इलाज के लिए कुत्ता काटने वाली सुई लिख दी गई, जिससे चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। 

खांसी की शिकायत लेकर पहुंचा मरीज (सौ. जागरण)

खांसी की शिकायत लेकर पहुंचा मरीज (सौ. जागरण)

HighLights

  1. खांसी के मरीज को कुत्ता काटने की सुई लिखी गई।

  2. सदर अस्पताल में चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया।

  3. फिजिशियन की कमी से आयुष चिकित्सकों पर निर्भरता बढ़ी है।

जागरण संवाददाता, छपरा। सदर अस्पताल के ओपीडी स्थित मेडिसिन विभाग में चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। खांसी की शिकायत लेकर इलाज कराने पहुंचे मरीज को चिकित्सक ने कुत्ता काटने के बाद दी जाने वाली सुई लिख दी। 

इस घटना ने सदर अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था और मरीजों की जांच-पड़ताल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

बिना बीमारी की जानकारी समझे दवा लिख रहे

पीड़ित मरीज मुफस्सिल थाना क्षेत्र के साढ़ा मठिया निवासी राजेश चौधरी हैं। उन्होंने बताया कि खांसी होने पर वह सदर अस्पताल के मेडिसिन विभाग स्थित कमरा नंबर आठ में इलाज कराने पहुंचे थे। वहां अपनी बीमारी बताने के बाद चिकित्सक ने उनकी पर्ची पर कुत्ता काटने की सुई लिख दी। 

मरीज का आरोप है कि चिकित्सक उनकी बात ठीक से सुन भी नहीं रहे थे और बिना बीमारी की जानकारी समझे दवा लिख रहे थे। इस घटना से वह हैरान रह गए।

फिजिशियन के अभाव में आयुष चिकित्सकों के भरोसे मेडिसिन विभाग

जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल के मेडिसिन विभाग में नियमित फिजिशियन की उपलब्धता नहीं होने के कारण मरीजों का इलाज आयुष चिकित्सकों के भरोसे हो रहा है। ऐसे में मरीजों की बीमारी का सही आकलन और उपचार को लेकर चिंता बढ़ रही है।

इस संबंध में उपाधीक्षक डॉ. केएम दुबे ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिहार: छोटे भाई ने की लव मैरिज, बड़े भाई को चुकानी पड़ी कीमत; शादी की खुशियों के बीच घर में घुसकर मारी गोली


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।