विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता हादसे के बाद छपरा में अलर्ट, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:20 PM (IST)

छपरा में दशहरा मेले के दौरान भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

छपरा के पूजा पंडाल का निरीक्षण करते डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसएसपी रौशन कुमार। फोटो जागरण

छपरा के पूजा पंडाल का निरीक्षण करते डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसएसपी रौशन कुमार। फोटो जागरण

HighLights

  1. छपरा में दशहरा मेले के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट।

  2. डीएम-एसएसपी ने पूजा पंडालों का सुरक्षा जायजा लिया।

  3. भीड़ नियंत्रण हेतु अतिरिक्त बल, अलग प्रवेश-निकास निर्देश।

जागरण संवाददाता, छपरा। दशहरा मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए छपरा में पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।

नवमी और दशमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रौशन कुमार ने रविवार रात शहर में पैदल भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।

भूतिया पंडाल में प्रवेश-निकास के अलग रास्ते

निरीक्षण के दौरान कटहरी बाग स्थित भूतिया पंडाल में प्रवेश और निकास के रास्ते अलग-अलग रखने का निर्देश दिया गया।

इसका उद्देश्य भीड़ के दबाव को नियंत्रित करना और भगदड़ की आशंका को रोकना है। अधिकारियों ने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

भीड़ वाले पंडालों में अतिरिक्त पुलिस बल

निरीक्षण के दौरान जिन पूजा पंडालों में अधिक भीड़ देखी गई, वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर भीड़ की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया। मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

पब्लिक एड्रेस सिस्टम से मिल रही सूचना

यातायात और पूजा पंडालों के पास पुलिस बल को पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ तैनात किया गया है। इसके जरिए श्रद्धालुओं को जरूरी सूचनाएं दी जाएंगी और भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

प्रशासन का जोर है कि मेले के दौरान आवागमन व्यवस्थित रहे और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें- दरभंगा के सिमरी में बस से 26 किलो गांजा बरामद, महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- बिजली के फॉल्ट से नहीं रुकेगी ट्रेन, पूर्व मध्य रेल की परियोजनाओं के लिए बनेगा नया नक्शा