विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा के सिमरी में बस से 26 किलो गांजा बरामद, महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार

By MUKESH KUMAR SRIVASTVAEdited By: Ajit kumar
Published: Mon, 19 Oct 2026 03:01 PM (IST)

दरभंगा के सिमरी में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बस से 26 किलो गांजा बरामद कर लिया ...और पढ़ें

गांजा 13 पैकेट में रखा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

गांजा 13 पैकेट में रखा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

HighLights

  1. सिमरी में बस से 26 किलो गांजा बरामद।

  2. एक महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार किए गए।

  3. पुलिस गांजा के स्रोत की जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। Darbhanga Ganja Seizure Case: सिमरी थाना पुलिस ने सोमवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर दरभंगा से पटना जा रही बस से 26 किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस ने मौके से एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गांजा 13 पैकेट में रखा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

बस रोककर की गई तलाशी

सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे सिमरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि दरभंगा से पटना जाने वाली बस में गांजा ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ सिमरी चौक पहुंचे और वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान दिल्ली मोड़ की ओर से आ रही बस संख्या बीआर06पीजी 7045 को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान बस में रखे बैग और थैली से गांजा के 13 पैकेट बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने सिंहवाड़ा के अंचलाधिकारी अंकुर राय को सूचना दी। उनकी निगरानी में गांजा का वजन कराया गया, जिसमें कुल 26 किलो गांजा पाया गया।

महिला समेत दो गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर फतेहपुर थाना क्षेत्र के राघोपुर निवासी जगत राय के 25 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार और समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के नंदनी लगुनिया गांव निवासी रोहित कुमार की 23 वर्षीय पत्नी विभा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया।

जयनगर से राघोपुर जा रहे थे

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपित जयनगर से गांजा लेकर वैशाली जिले के राघोपुर दियारा जा रहे थे। पुलिस अब गांजा के स्रोत का पता लगाने के साथ तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- वैशाली में मुर्गी फार्म के तहखाने से 2790 लीटर शराब बरामद, महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार