विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैशाली में मुर्गी फार्म के तहखाने से 2790 लीटर शराब बरामद, महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:44 PM (IST)

वैशाली पुलिस ने केशोपुर गांव में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक मुर्गी फार्म के तहखाने और आवासीय मकान से 2,790 लीटर विदेशी शराब जब्त की।

मुर्गी फार्म के तहखाने से 2790 लीटर शराब बरामद (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

मुर्गी फार्म के तहखाने से 2790 लीटर शराब बरामद (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. वैशाली के केशोपुर गांव में 2,790 लीटर विदेशी शराब जब्त।

  2. मुर्गी फार्म के तहखाने और आवासीय मकान से मिली शराब।

  3. एक महिला सहित चार आरोपी गिरफ्तार, पांच अन्य फरार।

जागरण संवाददाता, वैशाली। वैशाली थाना क्षेत्र अंतर्गत केशोपुर गांव से भारी मात्रा में छापेमारी कर शराब बरामद की गई है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीकों से तस्करी करने में जुटे हैं। 

वैशाली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए केशोपुर गांव स्थित एक मुर्गी फॉर्म के तहखाने और घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने कुल 2,790 लीटर शराब जब्त करते हुए एक महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 5 अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मुर्गी फार्म के तहखाने में छिपाई गई थी शराब

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अक्टूबर 2026 को समय करीब 13:30 बजे वैशाली थाना पुलिस की टीम ने ग्राम केशोपुर स्थित मुकेश राय के मुर्गी फॉर्म पर छापेमारी की। फॉर्म के अंदर मिट्टी के गड्ढे (गहराई लगभग 5 फीट) को बांस और बल्ले से ढककर एक तहखाना बनाया गया था।

तलाशी के दौरान मुर्गी फार्म के तहखाने से किंगफिशर स्ट्रांग क्लासिक बीयर 484 पीस (242 लीटर) ट्यूबर्ग स्ट्रांग प्रीमियम सुप्रीम बीयर 5048 पिस (2524 लीटर) कुल 2,766 लीटर शराब मुर्गी फार्म से बरामद की गई।

आवासीय मकान से भी मिली शराब

पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर जब पुलिस ने केशोपुर स्थित आवासीय पक्के मकान पर छापेमारी की, तो वहां मौजूद मीरा देवी के कमरे से 48 पीस (24 लीटर) Kingfisher बीयर की बोतलें बरामद की गईं। इस तरह कार्रवाई में कुल 2,790 लीटर शराब जब्त की गई।

मौके से पुलिस ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

राजकिशोर राय (पिता: बनारस राय)

चंदन कुमार (पिता: जियालाल राय)

बनारस राय (पिता: स्व. हरि राय)

मीरा देवी (पति: मुकेश राय)

सभी स्थानीय थाना क्षेत्र वैशाली के केशोपुर गांव निवासी है। पूछताछ में पता चला कि ये लोग गिरोह /सिंडिकेट बनाकर बड़े पैमाने पर अन्य राज्यों से शराब मंगवाते थे और खुदरा बिक्री करते थे।

मामले में शामिल 5 अन्य आरोपी फिलहाल अभी भी फरार 

मुकेश कुमार (पिता: बनारस राय) विनय राय, उदय राय, विजय राय,अजय राय (सभी के पिता: प्रमोद राय उर्फ चन्द्रिका राय)

सदर एस डी पी ओ 2 लालगंज वैशाली गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वैशाली थानाध्यक्ष सह उपनिरीक्षक राजकुमार द्वारा छापेमारी कर पकड़े गए अंग्रेजी शराब के संबंध में बताते हुए कहा कि वैशाली पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद (संशोधन) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- वैशाली के राघोपुर में चाय पीने से एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ी, केतली में मिला मरा हुआ गिरगिट