विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छपरा के DM और SSP ने महादलित टोले में मनाई दीपावली, बच्चों के साथ बांटी त्योहार की खुशियां 

By Zakir AliEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
Published: Sun, 08 Nov 2026 08:34 PM (GMT+05:30)

सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने छपरा के दालदली बाजार स्थित महादलित टोले में ...और पढ़ें

बाबा साहब के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण। फोटो जागरण

बाबा साहब के तैलचित्र पर किया माल्यार्पण। फोटो जागरण

HighLights

  1. डीएम-एसएसपी ने महादलित टोले में बच्चों संग मनाई दीपावली।

  2. प्रशासनिक अधिकारियों की पहल से बस्ती में उत्सव का माहौल।

  3. सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश दिया गया।

जागरण संवाददाता, छपरा। दीपावली का पर्व समाज के सभी वर्गों को खुशियों के साथ जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का अवसर है।

इसी भावना के साथ सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार ने छपरा शहर के वार्ड नम्बर 36 के दालदली बाजार स्थित महादलित टोले में बच्चों के साथ दीपावली मनाई।

प्रशासनिक अधिकारियों की इस पहल से बस्ती में उत्सव का माहौल बना और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

दीपावली के मौके पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी रोशन कुमार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने बस्ती के बच्चों के साथ पटाखे फोड़े और फुलझड़ियां छोड़ीं। बच्चों के बीच मिठाइयां वितरित कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

सरकार के पहल की सराहना 

अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे उत्साहित नजर आए। उनके साथ दीपावली मनाने और पटाखे छोड़ने का अवसर बच्चों के लिए खास रहा। पूरे टोले में उल्लास और अपनत्व का वातावरण देखने को मिला।

इस दौरान जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व-त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी है, जब समाज के सभी वर्ग इसमें सहभागी बनें।

महादलित टोले में पहुंचकर लोगों के साथ दीपावली मनाना आपसी सद्भाव, समानता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक अच्छी पहल है।

ऐसी परंपराओं से समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दूरी कम होती है और आपसी जुड़ाव बढ़ता है। अधिकारियों ने इसे आगे भी जारी रखने योग्य प्रयास बताया।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा महादलित टोलों में दीपावली मनाने की पहल का उल्लेख किया।

हर त्योहार में बंटेंगी खुशियां

उन्होंने कहा कि जिस तरह गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर महादलित बस्तियों में जाकर झंडोत्तोलन किया जाता है, उसी तरह दीपावली पर भी वहां पहुंचकर खुशियां साझा करना एक अच्छी परंपरा है।

इससे समाज के हर वर्ग को उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलता है। उन्होंने जिलेवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देने के साथ आगामी छठ पर्व की अग्रिम बधाई भी दी।

कार्यक्रम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी नीतेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता मिंटू चौधरी, एडीएसएस राहुल कुमार और एसडीपीओ सदर सुमित शेखर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर कुमार और सुनील कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अधिकारियों की इस पहल ने दीपावली के संदेश को आत्मीयता और सहभागिता के रूप में प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें- CM सम्राट चौधरी ने दलित बस्ती में मनाई दीवाली, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से की विशेष अपील

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।