विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना जमीन के भी मिलेगी बंपर सब्सिडी, बिहार सरकार की मछली पालन योजना के लिए कैसे करें अप्लाई?

Published: Wed, 25 Nov 2026 09:41 PM (IST)

बिहार सरकार ने मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण रोजगार सृजन के लिए विशेष घटक पैकेज योजना शुरू की है। 

एआई से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

एआई से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु बिहार सरकार की विशेष योजना।

  2. एससी, एसटी, अति पिछड़ा वर्ग को 70% सब्सिडी।

  3. तालाब निर्माण, उपकरण आदि पर मिलेगी आर्थिक सहायता।

जागरण संवाददाता, छपरा। बिहार में मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए राज्य सरकार ने विशेष घटक पैकेज योजना शुरू की है।

डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना के तहत पात्र मत्स्य किसानों से ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।

योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ा वर्ग के मत्स्य कृषकों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

इससे स्थानीय स्तर पर मछली उत्पादन बढ़ने के साथ दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम करने में भी मदद मिलेगी।

तालाब निर्माण से लेकर आधुनिक उपकरणों तक मिलेगी सहायता

योजना के तहत तालाब निर्माण, बोरिंग, पंपसेट, समरसेबुल, ट्यूबवेल, सोलर पंपसेट, मत्स्य इनपुट, शेड निर्माण और यांत्रिक एरेटर जैसी सुविधाओं के लिए अनुदान दिया जाएगा।

तालाब मात्स्यिकी विशेष सहायता योजना के तहत न्यूनतम 0.4 एकड़ जलक्षेत्र में तालाब निर्माण के लिए प्रति इकाई अधिकतम 10.10 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है।

इस पर सरकार 70 प्रतिशत अनुदान देगी। यह योजना राज्य के सभी जिलों के पात्र एससी, एसटी और अति पिछड़ा वर्ग के मत्स्य किसानों के लिए लागू है।

निजी या नौ वर्ष की लीज वाली जमीन पर मिलेगा लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास निजी जमीन अथवा कम से कम नौ वर्ष की अवधि के लिए लीज पर ली गई भूमि होनी चाहिए। लीज का समझौता 1000 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पर होना अनिवार्य है।

आवेदन के साथ भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र, अद्यतन मालगुजारी रसीद, जाति एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण और जमीन का नक्शा देना होगा।

इच्छुक किसान http://fisheries.bihar.gov.in/ पर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

सारण में 22 यूनिट का लक्ष्य, किसानों की आमदनी बढ़ाने पर जोर

जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार ने बताया कि सारण जिले में योजना के तहत अति पिछड़ा वर्ग के लिए 12 और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 10 यूनिट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 22 यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि योजना से मत्स्य कृषकों को आजीविका का स्थायी साधन और आमदनी बढ़ाने का बेहतर विकल्प मिलेगा। आधारभूत सुविधाओं एवं पैकेज सहायता से मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही जलवायु अनुकूल मत्स्य पालन को प्रोत्साहन मिलने से राज्य में मछली उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि होगी। इससे किसानों की वार्षिक आय बढ़ने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में रेडिएशन सुरक्षा की कमान विशेषज्ञों के हाथ, मेडिकल फिजिसिस्ट होंगे नियुक्त; बिहार कैबिनेट की मंजूरी

यह भी पढ़ें- बिहार के शाहाबाद में आधुनिक होगी पुलिसिंग, नए साल में मिलेगी FSL और नए भवनों की सौगात 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।