विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saran News: युवती को भारी पड़ी फेसबुक पर दोस्‍ती, शादी के बाद परेशान कर रहा सिरफिरा आशिक

By Arun Kumar TiwariEdited By: Prateek Jain
Published: Tue, 06 Dec 2022 09:41 PM (IST)

सारण के पानापुर थानाक्षेत्र में एक युवती को सिरफिरे आशिक से नजदीकियां बढ़ाना भारी पड़ गया। दरअसल युवती की शादी कहीं और होने से नाराज युवक उसके घर पहुंचकर तस्‍वीरे फेंक गया जिसके बाद युवती की बहन ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

फेसबुक पर बनाए दोस्‍त से परेशान होकर युवती ने उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। (प्रतीकात्‍मक फोटो)
फेसबुक पर बनाए दोस्‍त से परेशान होकर युवती ने उसके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

पानापुर, संवाद सूत्र : सोशल मीडिया के इस दौर में ऑनलाइन दोस्‍त बनाना और उनसे चैट करना आम बात है। पानापुर थाना क्षेत्र में एक ऐसी ही दोस्‍ती का मामला सामने आया है। सालभर पहले थाना क्षेत्र के एक गांव में आयी बारात में भैरोपुर गांव का शिवम सिंहा आया हुआ था। इस दौरान उसका युवती से संपर्क हुआ और फेसबुक पर दोस्‍ती के जरि‍ए दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद चैटिंग और फोटो भेजने का सिलसिला शुरू हो गया।

लेकिन कुछ समय बाद जब युवती की शादी किसी दूसरी जगह हो गयी तो युवक उसके घर पहुंंचकर उसे बदनाम कर शादीशुदा जिंदगी खराब करने पर उतारू हो गया। इसके प‍रेशान होकर युवती के परिजन ने दरियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी जहां युवक ने ऐसी गलती दुबारा नहीं करने का लिखित आश्वासन दिया था। 

इस बीच गत दो दिसंबर को युवती की शादी हो गयी। जिसके बाद सोमवार को युवक उसके घर पहुंंच गया और उसे बदनाम करने की नीयत से कुछ फोटो फेंक गया। घटना से परेशान युवती की बहन ने पानापुर थाने में आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लालू की लाडली : शहर से कस्बे तक रोहिणी आचार्या की चर्चा, लोग बोले- बेटियां यूं ही नहीं होतीं पापा की परी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।