विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस में महिला को थप्पड़ मारने वाला बेडरोल कर्मी गिरफ्तार, उत्तराखंड से छपरा GRP ने पकड़ा

Published: Sun, 04 Oct 2026 03:47 PM (IST)

छपरा कचहरी और ग्रामीण स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में महिला को थप्पड़ मारने वाले बेडरोल कर्मी दीपक कुमार गुप्ता को जीआरपी ने उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (जागरण)

HighLights

  1. चलती ट्रेन में महिला को थप्पड़ मारने वाला बेडरोल कर्मी गिरफ्तार।

  2. आरोपित दीपक कुमार गुप्ता को उत्तराखंड से पकड़ा गया।

  3. छपरा जीआरपी ने पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की।

जागरण संवाददाता, छपरा। छपरा कचहरी और ग्रामीण स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में महिला को थप्पड़ मारने के आरोपित बेडरोल कर्मी को जीआरपी ने उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के नगरा थाना क्षेत्र के बेडखेड़ा निवासी मुन्ना लाल के पुत्र दीपक कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। वह जयनगर से अमृतसर जा रही 04651 ट्रेन के एस-4 कोच में तैनात था।

17 जुलाई को हुई थी घटना

जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को ट्रेन के छपरा कचहरी और ग्रामीण स्टेशन के बीच पहुंचने के दौरान बेडरोल कर्मी ने महिला को थप्पड़ मार दिया था।

घटना के बाद छपरा कचहरी जीआरपी थाने में आरोपित के विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी।

तकनीकी अनुसंधान से मिला सुराग

छपैरा कचहरी जीआरपी थानाध्यक्ष शैलेश कुमार तिवारी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही थी।

इसी दौरान उसके उत्तराखंड में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद जीआरपी की टीम उत्तराखंड पहुंची और छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपित को छपरा लाया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सारण में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में गई तीन लोगों की जान; हिरासत में लिए गए दो लोग