समस्तीपुर: 5 नवंबर तक हर रोज बंद रहेगा विद्यापतिधाम-मोहिउद्दीननगर रेलवे फाटक, नोट कर लें ऑप्शनल रूट
विद्यापतिधाम-मोहिउद्दीननगर के बीच रेलवे समपार 15/बी/2 अगले तीन दिनों तक रात में बंद रहेगा। इस दौरान रबरयुक्त सड़क सतह लगाने ...और पढ़ें

रेलवे गेट। फाइल फोटो
HighLights
समपार 15/बी/2 तीन दिन रात में रहेगा बंद।
रबरयुक्त सड़क सतह लगाने का कार्य होगा।
वाहनों के लिए समपार 14/सी वैकल्पिक मार्ग।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। विद्यापतिधाम और मोहिउद्दीननगर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेलवे समपार संख्या 15/बी/2 से होकर गुजरने वाले वाहन चालकों को अगले तीन दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे ने 3, 4 और 5 नवंबर को रात के समय समपार फाटक को सड़क यातायात के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल की ओर से इस समपार पर रबरयुक्त सड़क सतह (रबराइज्ड रोड सरफेस) लगाने और ओवरहालिंग का कार्य कराया जाएगा।
हर दिन 14 घंटे बंद रहेगा फाटक
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर की शाम छह बजे से 4 नवंबर की सुबह आठ बजे तक, 4 नवंबर की शाम छह बजे से 5 नवंबर की सुबह आठ बजे तक तथा 5 नवंबर की शाम छह बजे से 6 नवंबर की सुबह आठ बजे तक समपार संख्या 15/बी/2 से सड़क वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
इस दौरान रेलवे की ओर से निर्धारित कार्य पूरा कराया जाएगा। हालांकि, दिन में सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक फाटक से सड़क यातायात सामान्य रूप से जारी रहेगा।
समपार संख्या 14/सी से होकर गुजरेंगे वाहन
समपार बंद रहने की अवधि में सड़क वाहनों के आवागमन के लिए रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है। वाहन चालक विद्यापतिधाम-मोहिउद्दीननगर स्टेशन के बीच स्थित रेलवे समपार संख्या 14/सी से होकर आ-जा सकेंगे।
रेलवे ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करने की अपील की है, ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
यह भी पढ़ें- IPS बनने से पहले प्रेम विवाह, अब चर्चा में पारिवारिक विवाद; साथ रहने के लिए जद्दोजहद कर रहीं खगड़िया SP की पत्नी