विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Train Time-Table: नए साल से बदल जाएगा राजधानी सहित 44 एक्सप्रेस ट्रेनों का समय, यहां देखें नया टाइम टेबल

Published: Mon, 30 Dec 2024 06:30 AM (IST)

समस्तीपुर रेल मंडल से गुजरने वाली 44 ट्रेनों के परिचालन समय सारणी में बदलाव किया गया है। नए साल यानी ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. समस्तीपुर रेल मंडल होकर परिचालित होने वाली ट्रेनों में किया गया बदलाव
  2. बिहार संपर्क क्रांति और मिथिला एक्सप्रेस का भी बदला गया समय

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल होकर परिचालित होने वाली राजधानी एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस, जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सहित 44 ट्रेनों के परिचालन समय सारणी में बदलाव किया गया है।

पूर्व रेलवे के अधिकारिक सूचना के अनुसार मेल, एक्सप्रेस के ट्रेनों की गति को बढ़ाकर 5 से 75 मिनट तक बदलाव किया गया है। परिचालन की नई समय सारणी नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी से प्रभावी मानी जाएगी। नई समय-सारणी के अनुसार ट्रेनें चलेंगी। यह निर्णय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है।

नए समय सारणी के अनुसार ट्रेन परिचालन

  • ट्रेन संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से अब सुबह 08:25 बजे के बजाए पांच मिनट पहले 08:20 बजे खुलेगी।
  • ट्रेन संख्या 15234 मिथिला एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से अब दिन के 03:45 बजे के बजाए 10 मिनट पहले 03:35 बजे खुलेगी।
  • ट्रेन संख्या 15236 हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से अब दिन के 03:45 बजे के बजाए 10 मिनट पहले 03:35 बजे खुलेगी।
  • ट्रेन संख्या 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस जयनगर स्टेशन से रात्रि 08:30 बजे के बजाए 10 मिनट पहले 08:10 बजे खुलेगी।
  • ट्रेन संख्या 15559 अंत्योदय एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से संध्या 04:45 बजे के बजाए 10 मिनट पहले 04:35 बजे खुलेगी।
  • ट्रेन संख्या 13214 सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस सहरसा से रात्रि 11:45 बजे के बजाए 45 मिनट पहले 11:00 बजे खुलेगी।
  • ट्रेन संख्या 12577 बागमति सुपरफास्ट एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से दिन के 03:45 बजे के बजाए 10 मिनट पहले 03:35 बजे खुलेगी।
  • ट्रेन संख्या 20503 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन पर संध्या 06:40 बजे के बदले 5 मिनट पहले 06:35 बजे पहुंचकर 06:40 बजे परिचालित होगी।
  • ट्रेन संख्या 20504 डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन पर सुबह 05:10 बजे के बजाए 5 मिनट पहले 05:05 बजे पहुंचकर 05:10 बजे खुलेगी।
  • ट्रेन संख्या 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस रक्सौल स्टेशन से दोपहर 01:35 बजे के बजाए 25 मिनट के बाद दोपहर 02:00 बजे पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन पर संध्या 06:10 बजे के बजाए 1 घंटा 15 मिनट बाद पहुंचेगी।

इन ट्रेनों के समय अवधि में भी बदलाव

ट्रेन संख्या 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13019 बाघ एकप्रेस, ट्रेन संख्या 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस की टाइमिंग बदल दी गई है।

वहीं, ट्रेन संख्या 12491 मौर्यध्वज एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12522 राप्ति सागर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12425 न्यू जलपाईगुडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12546 मुंबई-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13163 हाटे बजारे एक्सप्रेस का भी समय बदला है।

ट्रेन संख्या 13206 जनहित एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13211 इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14008 सद्भावना एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14016 सद्भावना एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14524 हरिहर एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस का समय बदल दिया गया है।

ट्रेन संख्या 15097 जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15279 पूरबिया एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15507 मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15508 मेमू इंटरसिअी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15530 जनसाधारण एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस,   ट्रेन संख्या 15555 बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस की टाइमिंग बदली गई है।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 15559 अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 15622 कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 18420 पूरी साप्ताहिक एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19166 साबरमती एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 19601 न्यू जलपाईगुडी साप्ताहिक एक्सप्रेस के समय अवधि में बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें-

Bihar News: दानापुर रेल मंडल में ट्रेन के पहियों को मिली रफ्तार, हासिल की खास उपलब्धि

अटेंशन प्लीज! 1 से 8 जनवरी तक नहीं चलेंगी ये 12 ट्रेनें, टिकट करा चुके यात्रियों को रिफंड होगा पूरा पैसा