विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ मनाने गुजरात से समस्तीपुर लौटे किशोर की गला काटकर हत्या, रात 8 बजे आया था एक कॉल; सुबह बगीचे में मिली लाश

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:25 AM (IST)

समस्तीपुर के धमौन में गुजरात से छठ मनाने लौटे 17 वर्षीय किशोर दीपक कुमार की गला काटकर हत्या कर दी ...और पढ़ें

किशोर की गला काटकर हत्या

किशोर की गला काटकर हत्या

HighLights

  1. गुजरात से छठ मनाने लौटे किशोर की गला काटकर हत्या।

  2. रात 8 बजे फोन आने के बाद से था लापता दीपक।

  3. पुलिस जांच में ड्रग्स कारोबार में संलिप्तता का खुलासा।

संवाद सहयोगी, शाहपुर पटोरी(समस्तीपुर)। धमौन में किशोर की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई । मृतक की पहचान धमौन निवासी राजनीति राय के पुत्र दीपक कुमार (17) के रूप में की गई है।  

युवक गुजरात में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह पर्व में शामिल होने के लिए 10 दिन पहले घर आया था। शुक्रवार की रात 8 बजे उसे फोन कर किसी ने बुलाया। वह देर तक देर रात तक घर नहीं लौटा। घर के लोग चिंतित हो गए थे।

गला काटकर हत्या 

अहले सुबह लोगों ने उसका शव लाला गाछी में देखा। चाकू से उसकी गला काटकर हत्या की गई है तथा शरीर पर कई जगह गहरे जख्म का निशान है। लाल गाछी में कई जगह खून फैला हुआ है और वहां किसी अनजान व्यक्ति का चप्पल भी है। 

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी तथा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार पूरी टीम के साथ पहुंच गए हैं। इस संबंध में डीएसपी वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बताया कि एफएसएल की टीम बुला ली गई है और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचने वाली है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। 

गांजा तथा ड्रग्स के अवैध कारोबार में था संलिप्त

जानकारी के अनुसार युवक पहले गांजा तथा ड्रग्स के अवैध कारोबार के अलावा चोरी वगैरह की गतिविधि में भी संलिप्त था, जिसके कारण उसके घर वाले गांव से उसे बाहर भेज दिए थे। घटना के पश्चात काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए हैं मामले की तफ्तीश जारी है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में छठ से पहले मातम, बीआरबी कॉलेज और रोसड़ा में डूबे दो किशोर, तलाश जारी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।