विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC CSE Result : बिहार का ये लड़का बन गया अब और बड़ा अफसर, IRS की ले रहा था ट्रेनिंग; मर्सिडीज में कर चुका काम

Published: Tue, 16 Apr 2024 06:53 PM (IST)

UPSC CSE Result Shivam Kumar 19th Rank बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला एक युवक देश की सबसे कठिन ...और पढ़ें

UPSC CSE Result : बिहार का ये लड़का बन गया अब और बड़ा अफसर, IRS की ले रहा था ट्रेनिंग
UPSC CSE Result : बिहार का ये लड़का बन गया अब और बड़ा अफसर, IRS की ले रहा था ट्रेनिंग

HighLights

  1. शिवम को सिविल सेवा परीक्षा 2022 में मिली थी 309वां रैंक
  2. आयकर सहायक आयुक्त के पद पर चयन के बाद नागपुर में ले रहा प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। UPSC CSE Result : संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें बिथान प्रखंड के शिवम कुमार को 19वीं रैंक मिला है।

बिथान प्रखंड के बिथान गांव निवासी व्यवसायी पिता प्रदीप टेबरीवाल के पुत्र शिवम कुमार को यह दूसरी बार में सफलता (UPSC Success Story) मिली है।

शिवम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादी द्रौपदी देवी, पिता प्रदीप टेवरीवाल, माता संतोष देवी, फूफा जयप्रकाश खेमका, चाचा कृष्ण कुमार, संजय कुमार टेवरीवाल एवं गुरुजनों को दिया।

पांच बार किए प्रयास तब मिली यह रैंक

शिवम को पांचवीं बार में उसे यह रैंक मिली है। शिवम बिथान सरस्वती शिशु मंदिर से मध्य विद्यालय एवं पीएसपी प्लस 2 हाई स्कूल से 2010 में मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की।

संत जेवियर कॉलेज मुजफ्फरपुर से 2012 में इंटर किया। आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल ब्रांच से 2017 में इंजीनियरिंग एवं 2017 से 2020 तक मर्सिडीज कंपनी बेंगलुरु में नौकरी भी की।

साल 2022 में मिली थी 309वीं रैंक

सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 309वां रैंक लाकर आयकर सहायक आयुक्त के पद पर नागपुर में प्रशिक्षण कर रहा है। शिवम की सफलता पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, पूर्व विधायक राजकुमार राय, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, मगध सुगर मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तिवारी ने शुभकामनाएं दी हैं।

इनके अलावा हसनपुर कालेज हसनपुर रोड के प्राचार्य चक्रपाणि हिमांशु, सूरज जायसवाल, दिनेश कुमार, जयप्रकाश टेवरीवाल, राधेश्याम टेवरीवाल, शिवप्रकाश खेमका, जयप्रकाश खेमका, प्रदीप सिंधी, बजरंग कुमार, छोटा भाई विवेक टेवरीवाल आदि ने घर पहुंचकर बधाई दी। इसके साथ ही लोगों ने मिठाई भी बांटी।

यह भी पढ़ें

UPSC CSE Result: नरकटियागंज के शहंशाह सिद्दीकी को यूपीएससी परीक्षा में मिला ये स्थान, पत्रकारिता में भी रखते हैं दिलचस्पी

UPSC Success Story: पहले BSPC, फिर इंजीनियरिंग सर्विस कमीशन और अब यूपीएससी; अनुभव ने हर बार लहराया परचम

UPSC CSE Result : बिहार के इस IRS अफसर की बेटी ने UPSC में मारी बाजी, क्लर्क ने भी लहराया परचम