विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Success Story: पहले BSPC, फिर इंजीनियरिंग सर्विस कमीशन और अब यूपीएससी; अनुभव ने हर बार लहराया परचम

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Tue, 16 Apr 2024 06:25 PM (IST)

अरवल निवासी अनुभव ने जहानाबाद शहर के निजामुद्दीनपुर में रहकर दसवीं तक पढ़ाई पूरी की। 2015 में दसवीं की परीक्षा ...और पढ़ें

पहले BSPC, फिर इंजीनियरिंग सर्विस कमीशन और अब यूपीएससी; अनुभव ने हर बार लहराया परचम
पहले BSPC, फिर इंजीनियरिंग सर्विस कमीशन और अब यूपीएससी; अनुभव ने हर बार लहराया परचम

जागरण संवाददाता, जहानाबाद। UPSC Success Story मेहनत एवं लगन से कठिन कार्य भी किया जाए तो वह आसान लगता है। यूपीएससी परीक्षा पास कर अरवल जिले के अनुभव ने यह साबित कर दिखाया है। इसके पहले अनुभव ने नवंबर 2023 में इंजीनियरिंग सर्विस कमीशन सेवा की परीक्षा पास की थी।

जनवरी 2024 में 68वीं बीपीएससी परीक्षा में पूरे सूबे में सेकेंड टॉपर बनकर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया था। अब भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। अनुभव को 309वीं रैंक मिली है। पिता रंजीत कुमार जहानाबाद जिले के काको मिडिल स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं।

अनुभव ने साझा किए अनुभव

भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास करने के बाद सफलता का मार्ग प्रशस्त करने में अनुभव ने अपने माता-पिता एवं गुरु जनों के कुशल मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। अनुभव ने कहा कि लगन के साथ पठन-पाठन में मेहनत की जाए तो कोई भी परीक्षा कठिन नहीं है।

वे आठ से दस घंटा तक एकाग्रचित होकर स्वाध्याय करते थे, जिससे सफलता हासिल हुई। बेहतर परीक्षा परिणाम पाने के लिए सभी छात्रों को इतने समय तक पढ़ना चाहिए। समय-समय पर शिक्षक की सलाह भी जरूर लें।

बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि के हैं अनुभव

अरवल जिले के अईयारा गांव निवासी अनुभव ने जहानाबाद शहर के निजामुद्दीनपुर में रहकर दसवीं तक पढ़ाई पूरी की। 2015 में दसवीं की परीक्षा में 100 परसेंटाइल नंबर लाकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया था। इसके बाद 12वीं की परीक्षा पास की। उसके बाद आईआईटी की परीक्षा पास की।

आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुट गए। बाद में इंजीनियरिंग सर्विस सेवा परीक्षा भी सफल हुए। किंतु उनका उद्देश्य भारतीय प्रशासनिक सेवा था। इस मिशन को पाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी।

जनवरी में जारी हुए 68वीं बीपीएससी परीक्षा परिणाम में पूरे सूबे में सेकंड टॉपर का खिताब मिला। उसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर ही दम लिया।

परीक्षा परिणाम आने के बाद खुशी का माहौल

रिजल्ट आने के बाद घर परिवार एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। पिता रंजीत कुमार ने कहा कि उनका पुत्र अनुभव अभी दिल्ली में है। उसके यहां आने पर जमकर खुशियां मनाएंगे। अभी उसकी मां व बहन के साथ मिलकर खुशियां मना रहे हैं। घर में बधाई देने वाले शुभचिंतकों के आने जाने का सिलसिला जारी है। सभी लोग प्रतिभावान छात्र अनुभव के साथ-साथ माता पिता की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- UPSC CSE Result : बिहार के इस IRS अफसर की बेटी ने UPSC में मारी बाजी, क्लर्क ने भी लहराया परचम

ये भी पढ़ें- IAS Success Story: अनन्या रेड्डी ने यूपीएससी सीएसई 2023 में हासिल की तीसरी रैंक, मिरांडा हाउस से की है पढ़ाई