विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समस्तीपुर के जोगिया मठ में युवक को मारी गोली, दो राउंड फायरिंग, एक गोली पैर में लगी

By Mukesh kumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Wed, 07 Oct 2026 06:34 PM (IST)

समस्तीपुर के जोगिया मठ में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप ...और पढ़ें

घायल युवक का चल रहा इजाल।

घायल युवक का चल रहा इजाल।

HighLights

  1. समस्तीपुर के जोगिया मठ में युवक सोनू कुमार को गोली मारी गई।

  2. पुरानी रंजिश के कारण कुंदन और प्रशांत ने युवक पर हमला किया।

  3. पुलिस ने घटनास्थल सुरक्षित कर एफएसएल टीम से जांच कराने की तैयारी की।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर । कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर पंचायत स्थित जोगिया मठ में बुधवार की शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना में युवक को बायें पैर में एक गोली लगी है। जबकि, दूसरी गोली मिसफायर हो गई।

गोली लगने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान गांव के ही वार्ड 5 के उमेश महतो के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू कर दी।

जख्मी ने बताया कि वह मठ के समीप खड़ा था। इसी बीच कुंदन और प्रशांत नामक गांव के ही दो युवकों ने उसे निशाना बनाते हुए गोली चलाई। एक गोली उसे लगी है। उसने बताया कि उन लोगों से पुराना विवाद चला आ रहा है।

इसी रंजिश के बीच कुछ समय पहले उन लोगों ने भाई पर पिस्टल तान दिया था। मुझे भी मारने की धमकी दी थी। पुलिस टीम घटना को लेकर पूछताछ करने के साथ ही घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सदर वन डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात कही जा रही है। बदमाशों की खोजबीन जारी है। जख्मी के बयान पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल किया सुरक्षित, एफएसएल टीम करेगी जांच

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को घेरा लगाकर सुरक्षित कर दिया है। एफएसएल टीम को सूचना दी गई है। टीम देर शाम तक मौके पर पहुंचकर छानबीन करेगी।

वहीं पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी है। बताया गया कि घटना में शामिल बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। सभी शराब के अवैध धंधा से भी जुड़े है।

एक ग्रामीण की मानें तो जख्मी और आरोपित दोनों पक्ष शराब के धंधे में संलिप्त है। जख्मी के यहां बकाया के कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के दलसिंहसराय में दूध सेंटर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में डायल 112 टीम से भिड़ा युवक, वर्दी फाड़ी और सड़क पर पुलिस से करता रहा हाथापाई