विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में फर्जी हाजिरी का नया तरीका, ई शिक्षाकोष पर फोटो से फोटो लेकर अटेंडेंस बनाने पर शिक्षक निलंबित

Published: Sun, 29 Nov 2026 04:15 PM (IST)

Samastipur Teacher Suspended Fake Attendance: प्राथमिक विद्यालय अकोना के शिक्षक सचिन कुमार को बिना सूचना अनुपस्थित रहने और ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फर्जी हाजिरी लगाने के आरोप में निलंबित किया गया है।

सचिन कुमार की फाइल फोटो

सचिन कुमार की फाइल फोटो

HighLights

  1. शिक्षक सचिन कुमार फर्जी हाजिरी के आरोप में निलंबित।

  2. ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फर्जी उपस्थिति दर्ज की।

  3. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने जांच के बाद की कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। Samastipur Teacher Suspended Fake Attendance: बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने और ई शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो लेकर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय अकोना, सिंघिया के विद्यालय अध्यापक सचिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना जमालुद्दीन ने जांच के बाद यह कार्रवाई की है और निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, शिवाजीनगर तय किया गया है।

निरीक्षण और जांच में हुआ खुलासा

सिंघिया के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने 19 नवंबर 2026 को प्राथमिक विद्यालय अकोना का निरीक्षण किया था, जिसमें शिक्षक सचिन कुमार 18 नवंबर से बिना सूचना अनुपस्थित मिले।

बीईओ ने 19 नवंबर को स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन तय समय में जवाब नहीं मिला, जिसके बाद ई शिक्षाकोष पोर्टल की जांच में 18 से 21 नवंबर तक फोटो से फोटो लेकर फर्जी हाजिरी दर्ज करने का मामला सामने आया।

विभागीय कार्रवाई और आरोप पत्र

बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर डीपीओ स्थापना ने इसे बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियमावली 2026 और बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के प्रतिकूल व स्वेच्छाचारिता माना।

बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियमावली 2005 के तहत निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है, वहीं निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा और आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- लातेहार में फर्जी उपस्थिति पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6595 फोटो रिजेक्ट; मनिका BPO व दो कंप्यूटर ऑपरेटर हटाए गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।