विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लातेहार में फर्जी उपस्थिति पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 6595 फोटो रिजेक्ट; मनिका BPO व दो कंप्यूटर ऑपरेटर हटाए गए

Published: Fri, 04 Sep 2026 12:14 PM (IST)

लातेहार में वीबी-जी-राम जी योजना के तहत मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. लातेहार में एनएमएमएस उपस्थिति दर्ज करने में फर्जीवाड़ा उजागर।

  2. मनिका बीपीओ हटाए गए, कई मेटों पर प्राथमिकी दर्ज।

संवाद सूत्र, लातेहार। लातेहार जिले में वीबी-जी-राम जी योजना के तहत एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) से मजदूरों की उपस्थिति दर्ज करने में फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डुप्लीकेट अटेंडेंस और फ्रॉड डिटेक्शन के तहत सामने आए मामलों की जांच में बड़ी संख्या में फोटो सत्यापन में अनियमितता पाई गई है।

जिले में सत्यापन के लिए कुल 6709 मामले सामने आए थे। इनमें 6595 फोटो को रिजेक्ट कर दिया गया, जबकि 75 को स्वीकार किया गया है। वहीं, 39 मामले अभी स्वीकार या रिजेक्ट किए जाने के लिए लंबित हैं। सबसे अधिक 3443 मामले मनिका प्रखंड तथा 2051 मामले महुआडांड़ प्रखंड से सामने आए हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार के निर्देश पर मनिका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ) को प्रखंड से हटाकर जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर दिया गया है। संबंधित सभी मेट को कार्य से हटाते हुए उनके लॉगिन आइडी भी रद्द कर दिए गए हैं।

मनिका प्रखंड के पांच मेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जबकि महुआडांड़ में भी मेट पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। इसके अलावा दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को कार्य से हटा दिया गया है। संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और अर्थदंड भी लगाया गया है। प्रशासन की ओर से मामले की आगे जांच और कार्रवाई जारी है।

उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महत्वाकांक्षी वीबी-जी-राम जी योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। 

यह भी पढ़ें- गढ़वाः कागजों पर बन गए तालाब-कुआं-डोभा? मनरेगा में 16 करोड़ की कथित फर्जी निकासी का आरोप

यह भी पढ़ें- लातेहारः मगध कोलियरी के कांटा घर पर फायरिंग, कंप्यूटर ऑपरेटर को लगी गोली; राहुल दुबे गिरोह ने ली जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- लातेहार में विकास के दावों की खुली पोल, कीचड़ में फंसी एंबुलेंस; शव को कंधे पर लेकर गांव पहुंचे ग्रामीण